इस साल यानि 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं. जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण है और 2 चंद्र ग्रहण। वहीं 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इसी दिन वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा भी है. ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा.

इस चंद्रग्रहण की समय सीमा कुल 4 घंटे 18 मिनट की रहने वाली है। ये चंद्रग्रहण 8 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और रात के 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
जल्द लगने वाले इस चंद्रग्रहण में चंद्रमा का कोई भी भाग कटा हुआ दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। शास्त्रों में उपछाया चंद्रग्रहण को लेकर बताया गया है कि इसमें चंद्रमा का पथ केवल मलिन होता है जिसका मतलब चंद्रमा का रंग मलिन हो जाता है।लेकिन, चंद्रमा कटता हुआ दृश्य नहीं होता है इसलिए इसमें सूतक का विचार नहीं करना होता है। इसी कारण इस चंद्रग्रहण में सूतक काल का विचार नहीं किया जा रहा है।
भारत के अलावा ये चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, महासागर, हिंद महासागर, नॉर्थ पोल पर दिखाई देगा।