घूमने फिरने से लेकर धर्म-अध्यात्म तक हर चीज में महाराष्ट्र बहुत आगे है. इन सबके साथ ही महाराष्ट्र का खान-पान भी देशभर में अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए फैमस हैं. वहीं अगर आप यहां का खाना चखना चाहते है तो आपको महाराष्ट्र जाने की जरूरत नहीं है आप घर पर भी फैमिली के साथ यहां का खाना चख सकते हैं क्योंकि इन्हें बनाना बेहद आसान होता हैं.
महाराष्ट्रीयन कढ़ी
कढ़ी महाराष्ट्र की फेमस डिश है. इसे बनाने में दही और बेसन का उपयोग किया जाता है. इसमें सरसों और कड़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहतरीन लगने लगता है.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-122-1024x683.png)
थालीपीठ
यह एक मराठी व्यंजन है जो कई दाल और अनाज के आटे से बनाया जाता है. थालीपीठ स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत भी बढ़ाता है. मल्टीग्रेन आटा, मिर्च मसाले और ताजा सब्जियां मिला कर बनी महाराष्ट्र की परम्परागत रेसिपी थाली पीठ जितनी स्वादिष्ट है उतनी पौष्टिक भी है.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-123.png)
फिश करी
महाराष्ट्रीयन फिश ज्यादातर कोंकण इलाकों में खाई जाती है. कोंकणी लोग इसे चावल के साथ खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र के कई इलाकों बॉम्बिल और बॉम्बे डक मछली भी खायी जाती है.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-124-edited.png)
मिसल पाव
मिसल पाव मुंबई में काफी मशहूर है. शाम के स्नैक्स में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है. जिन लोगों को तीखा खाना पसंद है, वे यह महाराष्ट्र के इस प्रसिद्ध स्नैक को ट्राई कर सकते हैं.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-129.png)
वरण
अरहर की दाल को महाराष्ट्र में नारियल के पेस्ट के साथ बनाया जाता है. चावल के साथ वरण का स्वाद बेहतरीन आता है. यह महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश में से एक है.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-126.png)
पूरन पोली
पूरन पोली एक लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है. गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान पूरन पोली खासतौर पर बनाई जाती है. यह मराठी पकवान मीठे पराठे की तरह होता है. पूरन पोली में मीठी दाल का भरावन इस्तेमाल करते है. ये खाने में अलग और स्वादिष्ट है.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-127-1024x576.png)
पाव भाजी
महाराष्ट्र की पाव भाजी सबसे ज्यादा फेमस है. विशेषकर मुंबई की पाव भाजी अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. इसे बनाने में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. पाव को मक्खन में सेंका जाता है और सब्जी पर मक्खन डालकर परोसा जाता है.
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/01/image-128-edited-1.png)