मोटा अनाज यानि मिलेट्स ग्लूटेन फ्री होने के साथ-साथ मिनरल, विटामिन, एंजाइम और इन सॉल्युबल फाइबर जैसे पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं इनमें बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे खनिज लवण काफी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इनके कमाल के फायदे
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-29-1024x525.png)
पाचन
मोटे अनाज पाचन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अगर आप पाचन की परशानी से जूझ रहे हैं तो आपको मिलेट्स का सेवन करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। इसमें फाइबर के अच्छे अनुपात में पाए जाते हैं और यही वजह है कि इनसे वजन भी कम होता है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-30-1024x683.png)
हार्ट अटैक के कम करें
मोटे अनाज दिल के दौरे से बचाने में मदद करते हैं। इसमें मैग्नीशियम बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट अटैक से शरीर का बचाव करने में अपनी भूमिका निभाता है। ये मांसपेशियों को आराम देकर ब्लड को निरंतर चलने में सहायता करता है जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-31-1024x576.png)
वेट लॉस
अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बाजरा जैसे मोटे अनाज आपकी डाइट में योगदान दे सकते हैं। इनमें से कुछ को डाइटीशियन की सलाह पर वेट मैनेजमेंट के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने साथ ही आपको फिट रखने में मदद करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-32.png)
ब्लड सर्कुलेशन
बाजरा ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है साथ ही यह एक स्वस्थ दिल के लिए इससे अच्छा आहार हो ही नहीं सकता। यह दिल के दौरे, स्ट्रोक या बाकी रोगों से शरीर का बचाव करता है। यह पल्स रेट को बढ़ाकर बाकी शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन देने में मदद करता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-33-1024x683.png)
पीरियड्स क्रैंप्स में फायदा
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मिलेट्स में मौजूद मैग्नीशियम पीरियड्स क्रैंप्स से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। यह उनके लिए ख़ास तौर पर लाभकारी हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान दर्द से गुज़रना पड़ता है और क्रैंप्स होते हैं। ये बॉडी को एनर्जी देने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करते हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-34-1024x576.png)
एंटी एजिंग
ये एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं और त्वचा को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देते। काले धब्बे, डलनेस, पिंपल्स और झुर्रियों जैसी परेशानियां 30 की उम्र के बाद देखने को मिलती हैं क्योंकि हमारी स्किन में नमी नहीं होती है। इससे निपटने के लिए मोटे अनाज को खाने में शामिल करें।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-35-1024x683.png)
अस्थमा में फायदेमंद
अस्थमा और सांस से जुड़ी बाकी परेशानियों को कंट्रोल करने के लिए मिलेट्स काफी अच्छे माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में एक शील्ड बना देते हैं जो किसी भी तरह के इन्फेक्शन से रक्षा करते हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/02/image-36.png)