नेल आर्ट से हाथों को दें आकर्षक लुक

Date:

आजकल स्किन केयर रूटीन के प्रति महिलाएं बहुत सजग हो गई हैं। इसी के साथ महिलाएं नाखूनों की खास देखभाल को भी खास तवज्जो देती हैं। सुंदर नाखुन महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में नाखूनों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं नेल आर्ट का सहारा लेती हैं। अगर आप भी नेल आर्ट की शौकीन हैं, तो घर बैठे ही नाखूनों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

वैसे तो नाखूनों पर नेल आर्ट कराने के लिए महिलाओं को पार्लर जाना पड़ता है। ऐसे में नेल आर्ट कराना आपको काफी महंगा पड़ सकता है। हालांकि नेल आर्ट करना इतना मुश्किल काम भी नहीं है। अगर आप चाहें तो घर में उपस्थित कुछ आम चीजों का उपयोग करके अपनी क्रिएटिविटी के मुताबिक परफेक्ट नेल आर्ट बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं घर पर नेल आर्ट करने के कुछ खास हैक्स-

ब्यूटी ब्लेंडर से बनेगा काम
ब्यूटी ब्लेंडर से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब नेल पेंट से कलर कॉम्बीनेशन वाली दूसरी नेल पेंट को ब्लेंडर की टिप पर लगाकर नाखूनों पर टैप करते हुए छोटे गोले बनाएं। इसी डिजाइन को अगर आप चाहें तो अलग-अलग कलर्स की नेल पेंट से कलरफुल नेल आर्ट भी बना सकती हैं।

ईयरबड्स

ईयरबड्स का इस्तेमाल वैसे तो कान साफ करने के लिए किया जाता है हालांकि आप इससे नेल आर्ट भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको नाखूनों पर नेल पेंट लगाना होगा। अब ईयरबड्स पर किसी दूसरे रंग की नेल पेंट लगाकर नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बना लें। इससे आपके नाखून काफी सुंदर दिखने लगेंगे।

टूथपिक
आप खूबसूरत नेल आर्ट बनाने के लिए टूथपिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आधे नाखूनों में नेल पेंट लगाएं। अब स्माइलिंग फेस वाली नेल आर्ट बनाने के लिए टूथपिक के पिछले हिस्से को दूसरे कलर की नेल पॉलिश में डिप करके नाखूनों पर दो डॉट रख लें और टूथपिक के अगले हिस्से से डॉट के नीचे कर्व बनाते हुए स्माइलिंग फेस बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Parenting Tip: बच्चों के स्कूल जाने में अब नहीं होगी देरी, बस अपना ले ये टिप्स

हर माँ-बाप के लिए सुबह का समय सबसे चुनौतीपूर्ण...

Valentine Special:वैलेंटाइन डे पर इस तरह से खुद को करें खुश

फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। इस...

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...