राजस्थान की नंदिनी गुप्ता 59वीं फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट की विनर बन गई हैं। वहीं मिस इंडिया 2023 का ताज नंदिनी के सिर पर सज चुका है।

जानकारी के लिए बता दें कि फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 की रेस में जहां नंदिनी पहले पायदान पर हैं वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्राल थौनाओजम लुवांग पहले और दूसरे पायदान की शोभा बढ़ा रही हैं। मात्र 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

आपको बता दें कि नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की निवासी हैं। वहीं से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह बचपन से ही ‘फेमिना मिस इंडिया’ बनना चाहती थीं जिसको उन्होंने अंतत: साकार कर लिया है। इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में का किया गया, वहीं इस आयोजन में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की।