नेशनल क्रश के टाइटल से मशहूर साउथ इंडिया की फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज पूरी दुनिया में अपने खास अंदाज की वजह से मशहूर हैं। रश्मिका की चुलबुली और नटखट अदाओं ने लोगों को दिलों में खास जगह बनाई है। रश्मिका ने काफी कम उम्र में वो सौहरत हासिल करी है जो कईं सितारे पूरी जंदगी भी नहीं कर पाते हैं। महज 6 साल से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज रश्मिका साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आइए इस खास दिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य-
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/04/image-26-edited.png)
रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में किरिक पार्टी थी। इसके बाद उन्होंने अंजनी पुत्र, चमक, यजमाना और पोगारू जैसी कई कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया।
वहीं फिल्म ‘चलो’ से रश्मिका ने तेलुगु फिल्मों के ओर रुख किया। जिसके बाद उन्होंने कईं तेलुगु फिल्मों में काम किया। जिनमें गीता गोविंदम, देवदास, डियर कॉमरेड, सरिलरु नीकेवरु और भीष्म जैसी कईं हिट फिल्में शामिल हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/04/image-27-edited.png)
रश्मिका मंदाना हर फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। रश्मिका 37 करोड़ की मालकिन हैं।
रश्मिका का कर्नाटक में एक बंगला है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जाती है।
इसके अलावा हैदराबाद और मुंबई में भी रश्मिका का घर है। उन्होंने हाल ही में गोवा में भी एक घर खरीदा है। रश्मिका कार की दिवानी हैं उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और हुंडई जैसी कई कारें हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/04/image-28-1024x1024.png)
साल 2020 में गूगल ने रश्मिका को नेशनल क्रश का टाइटल दिया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।