नीतू घणघस.. बॉक्सिंग का चमकता सितारा

Date:

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नीतू घणघस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने दिल्ली में आईबीए महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 45-48 किग्रा भारवर्ग में मंगोलिया की लुत्साइखान को हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वह पहली बार विश्व चैंपियन बनी हैं। वह पिछले कुछ समय से निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और बड़ी प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत रही हैं। हालांकि, नीतू ने इसकी झलक काफी पहले ही दिखा दी थी, जब उन्होंने दुनिया की महान मुक्केबाज मैरीकॉम को हराया था। हालांकि, नीतू के लिए विश्व चैंपियन बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है। यहां हम उनकी सफर के बारे में बता रहे हैं।

नीतू हरियाणा के भिवानी के गांव धनाना की रहने वाली हैं। उन्होंने 2012 में अपना बॉक्सिंग करियर आरंभ किया था, लेकिन दो साल तक वह अपने नाम कोई पदक नहीं कर पाईं। इसके बाद वह काफी निराश हो गईं और बॉक्सिंग छोड़ने के बारे में सोचने लगीं। हालांकि, पिता ने उनका हौंसला बढ़ाया और मेहनत करते रहने को कहा। इसी का नतीजा था कि नीतू ने दमदार वापसी की। उनके करियर का सबसे बड़ा पल 2022 में आया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। अब महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

2012 में मुक्केबाजी का सफर हुआ था शुरू
2012 में नीतू घणघस ने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की थी। उनके कोच का नाम जगदीश था। नीतू चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से एमपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी छोटी बहन तमन्ना शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं छोटा भाई अक्षित कुमार शूटिंग का खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।

मां के हाथ की ये डिश है बहुत ज्यादा पसंद
नीतू को उनके हाथ का बना देशी घी का चूरमा बहुत पसंद है। वह जब भी घर पर आती है तो उसके लिए हमेशा चूरमा बनता है। वहीं सब्जियों में करेला उसकी पहली पसंद है। रिंग में अभ्यास के साथ ही वह खाने-पीने का विशेष ध्यान रखती है, ताकि वजन में अधिक बढ़ोतरी न हो।

नीतू घणघस की खास उपलब्धियां
साल-2017 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप गुवाहाटी में स्वर्ण पदक।
साल 2018 में यूथ एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
साल-2018 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
साल 2022 में सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप में स्वर्ण पदक।
साल 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक।
साल 2023 में नई दिल्ली में हुई महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

युवा फुटबॉल टूर्नामेंट। U8s/U9s और U10s/U11s और U12s/U13s

अगर आप अपने सीज़न को खत्म करने के लिए...

जूलियन्स ऑक्शन्स के ब्लॉकबस्टर “म्यूजिक आइकन्स” की हुईं नीलामी

संगीत की यादगार वस्तुओं की ऐतिहासिक बिक्री के लिए...

भारत में XFG, नए कोविड-19 वैरिएंट के 163 मामले सामने आए

मध्य प्रदेश में एक नया को-वैरिएंट निकल आया है...