आज हम आपको उड़ीसा के खास पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेहत के साथ ही स्वाद में भी लाजवाब होती हैं। जिन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।
संतुला
अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुक सजग हैं पर ओडिशा की कोई बढ़िया डिश भी खाना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे-समझे संतुला को खाना चाहिए। इस डिश की खासियत है कि इसमें कम मसालों के साथ ही ढेर सारी हरी सब्जियों का उपयोग किया जाता है। ये डिश देखने में जितनी रंगीन होती है, खाने में भी ये उतनी ही स्वादिष्ट होती है।

चुंगडी मलाई
ओडिशा की स्थानीय भाषा में प्रॉन को चुंगडी बोला जाता है। यहां पर चुंगडी को मलाई में मिलाकर ये खास डिश बनाई जाती है। यदि आपको तीखा और मसालेदार खाना पसंद नहीं है तब भी आप इस डिश का बड़े ही शौक से लुत्फ उठा सकते हैं। ओडिशा के बाकी व्यंजनों की तरह इस डिश को भी आप बासमती चावल के साथ खा सकते हैं।

दालमा
ओडिशा की सबसे मशहूर और लोकप्रिय डिश दालमा पौष्टिकता का खजाना है। ये डिश असल में एक तरह की करी होती है जिसको तूर दाल, चना दाल, कद्दू, आलू, बैगन और तरह तरह की अन्य सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। ओडिशा की ये डिश ना केवल बनाने में बेहद आसान है लेकिन पौष्टिक गुणों से भी भरपूर है।

एंडुरी पीठा
एंडुरी पीठा बनाने के लिए भुने हुए नारियल में गुड़ और कुछ मसालों मिलाए जाते हैं। जिसके बाद उसको हल्दी के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है। खाने में ये डिश बेहद स्वादिष्ट होती है। खास बात ये भी है कि ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में चढ़ाए जाने वाले तमाम तरह के पीठा में एंडुरी पीठा भी शामिल होता है।

बड़ी चूरी
ओडिशा की उमसभरी गर्मी के बीच राहत देने वाली इस डिश को पूरे राज्य में बहुत चाव से खाया जाता है। आमतौर पर ओडिशा में इस डिश को बड़ी चूरी के साथ खाया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये डिश नींद ना आने वाली बीमारी को ठीक करने में काफी मदद करती है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम, पर इस डिश का स्वाद बेहद लाजवाब होता है।

छेना पोड़ा
ताजे छेना से बनाई जाने वाली इस डिश को ओडिशा की पहचान माना जा सकता है। ये ओडिशा के सबसे फेमस व्यंजनों में से एक है। असल में ये एक तरह की मिठाई है जिसको छेना, सूजी, घी, किशमिश और अन्य तरह के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए घंटों की मेहनत लगती है लेकिन जब आप इसको खाएंगे तो आप खुशी से झूम उठेंगे।