Patanjali की सफलता के पीछे इन महिला का है बड़ा हाथ…रामदेव बाबा से है खास नाता

Date:

पतंजलि(Patanjali) की पॉपुलेरिटी के बारे में तो सब जानते हैं.. लेकिन क्या आपको पता है कि बाबा का स्वदेशी  ब्रांड पतंजलि आज जिस भी मुकाम पर है उसके पीछे है एक महिला भक्त का बहुत बड़ा हाथ है जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। इन भक्त महिला का नाम है सुनीता पोद्दार जो कभी वेटलॉस के लिए रामदेव के पास आया करती थी उन्होंने रामदेव बाबा को मालामाल बना दिया।

Patanjali की जर्नी

2006 में बाबा रामदेव ने ‘पतंजलि’(Patanjali) बिज़नेस का आरंभ किया। उस दौर में फंड जुटाने में बाबा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिना आज ये करोड़ों का ब्रांड बन गया है. इस काम को आगे बढ़ाने में बालकृष्ण और रामदेव बाबा की मदद उनकी अनुयायी सुनीता और सरवन ने की थी। सुनीता और सरवन ने बाबा को 50-60 करोड़ रुपयों का लोन दिया, और इन्ही पैसों से बाबा रामदेव ने इस ब्रांड की नींव रखी।

योग में इतनी ताकत होती है कि वो हर बीमारी का इलाज कर सके। रोजाना योग करने से आपका शरीर और मन दोनों ही तंदरुस्त होता है। वैसे तो सुनीता का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन उनकी स्कूलिंग काठमांडू में हुई थी और वो रहती स्कॉटलैंड में थीं। इसी के साथ वो अपने बढ़ते वजन से काफ़ी दिक्कतों का सामना कर रही थी इसीलिए उन्होंने अच्छी डाइट के साथ बाबा रामदेव के योग को अपनाया।

उन्हें बाबा रामदेव के योग से बहुत फायदा हुआ, जिसके बाद वो उनकी अनुयायी बन गई। वो इतनी ख़ुश थी, न सिर्फ़ फंड यहां तक कि उन्होंने 20 लाख पाउंड का बना द्वीप भी 2009 में उनके नाम कर दिया था। इस द्वीप का नाम लिटिल कुम्ब्रे है।

आपको बता दें कि सुनीता ग्लासगो की सबसे धनी महिलाओं में से एक हैं. उनके पति सरवन पोद्दार बिहार के हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, 2011 में इन कपल के पास पतंजलि(Patanjali) की 7.2% हिस्सेदारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...

सफलता की बाधाएं: महिला उद्यमियों के बारे में रोचक तथ्य

करीब पचास साल पहले अगर किसी ने महिला उद्यमी...

फलियों की कटाई के बजाय, एक दिन चॉकलेट का निर्माण प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा

WWF की रिपोर्ट के अनुसार, कोको की फसल के कारण पश्चिम अफ्रीका, विशेषकर घाना और कोटे डी आइवर में हैरान-जनक वनों की कटाई हो रही है।