प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से छोड़ा बॉलीवुड, कंगना ने ठहराया करण जौहर को दोषी

Date:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फाइनली इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ यूएस जाने का फैसला क्यों किया। कामयाबी की सबसे ऊंची सीढ़ी पर पहुंचना हर एक्टर का सपना होता हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी कड़ी मेहनत से पहचान बनाने वाली पीसी ने पहली बार अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में उन्हें किस तरह किनारे कर दिया गया था और इस कदर मजबूर कर दिया गया था कि वो हॉलीवुड चले जाएं। प्रियंका के इस बयान के बाद बॉलीवुड की पन्गा क्वीन कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है।

एक्ट्रेस कंगना ने प्रियंका के बयान के बाद बॉलीवुड माफियाओं के खिलाफ अपना वार शुरु कर दिया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिका में जाकर काम करने का दोषी सीधे-सीधे फिल्म निर्माता करण जौहर को बताया है। कंगना ने कहा कि प्रियंका की शाहरुख से दोस्ती के कारण करण जौहर की उनके साथ अनबन हुई थी और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गए थे।

इसी के साथ कंगना ने ट्विटर पर एक न्यूज़ आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा कि, “ये वो बातें हैं जो प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बारे में बोली हैं, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था, उन्हें परेशान किया गया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकाला गया’। एक सेल्फ मेड वुमन को भारत छोड़ने पर मजबूर किया गया। सब जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन किया था।”

पीसी ने दिया ये बयान

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “इंडस्ट्री में मुझे किनारे कर दिया गया था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे…मुझे खेल खेलना नहीं आता इसलिए में राजनीति (इंडस्ट्री) से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे अब ब्रेक चाहिए।”

शाहरुख-अमिताभ के दौर का किया ज़िक्र

कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, “जलन करने वाले, बेहूदा और टॉक्सिक शख्स को फिल्म इंडस्ट्री की संस्कृति और माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एबी (अमिताभ बच्चन) या (एसआरके) शाहरुख खान के दौर में कभी भी बाहरी लोगों के लिए विरोधी नहीं रही।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है।...