मेहंदी लगाना ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में भी गिना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जितना मेहंदी का रंग गहरा होता है उतना ही उसका पति उसे प्यार करता है। आजकल मेहंदी लगाना फैशन भी बन गया है कुवारी कन्याएं भी इसे बेहद शौक से लगाती हैं। अक्सर हम में से अधिकतर महिलाएं केवल हथेली पर ही मेहंदी लगवाती हैं और बैक हैंड डिजाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी लगवाने की शौकीन हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें क्योंकि हम आपको दिखाएंगे बैक हैंड मेहंदी की कुछ यूनिक और सिंपल डिजाइंस-
बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप मेहंदी में कुछ सिंपल और जल्दी लगने वाली डिजाइन की तलाश में हैं, तो आप ये बेल डिजाइन को लगवा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल हाथ पर छोटे-छोटे रोज के बेल पैटर्न को फॉलो करना होगा। आप इस डिजाइन को सारी उंगलियों पर भी लगा सकती हैं। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल रोज फूल डिजाइन की चौड़ी बेल बना सकती हैं, लेकिन आप चाहें तो केवल एक-दो उंगलियों पर भी यह डिजाइन बना सकती हैं। हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए आप नेल पेंट या नेल आर्ट जरुर करवा लें।

जाल वर्क मेहंदी डिजाइन
अगर आप बैक हैंड में कुछ यूनिक डिजाइन लगवाने का सोच रही हैं तो आप इस जाल डिजाइन को आसानी से लगा सकती हैं। आप जाल डिजाइन को फ्रंट के साथ – साथ बैक हैंड के दोनो तरफ पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप बड़े और छोटे फूल के साथ जाल डिजाइन को मिक्स करके कंप्लीट कर सकती हैं। साथ ही आप इसमें पत्ती भी बना सकती हैं।

चेन मेहंदी डिजाइन
आजकल चेन डिजाइन काफी ट्रेंड में है। ये देखने में थोड़ी स्टाइलिश और अलग लगती है। आप इस डिजाइन को फ्रंट और बैक हाथ के दोनों तरफ आसानी से 5 मिनट में लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन ज्यादातर यंग जनरेशन की लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। अगर आप कुछ मॉडर्न और सिंपल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती है तो ये रोज चेन डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप फूल और शॉर्ट हैंड दोनो तरह की चेन मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
