नाश्ता पूरे दिन की सबसे जरूरी खुराक होता है और सुबह किए गए नाश्ते से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं लेकिन ठंड के मौसम में हम सबसे ज्यादा इसी जरूरी खुलाक को नजरअंदाज कर देते हैं। ठंड में सुबह-2 उठकर खाना पकाना बहुत ही आलस का काम हो जाता है।
लेकिन नास्ते को यूं नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपके लिए नाश्ते के लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ बहुत ही स्वादिष्ट भी हैं। आइए जाने आप नाश्ते में कौन सी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
पोहा
पोहा भारत की एक पारंपरिक डिश है जिसे बनाने के लिए हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, पोहा, पानी, तेल, राई, प्याज, फ्राई हुई मूंगफली और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, प्याज डालें। इसके बाद सारे मसाले और नमक डालें। कुछ मिनट बाद इसमें पोहा डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें फ्राई हुई मूंगफली और नींबू का रस मिलाकर सर्व करें। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

ऑमलेट
इसके लिए आपको 2 अंडे, नमक, लाल मिर्च पाउडर, घी और ब्रेड की आवश्यकता होगी। सबसे पहले एक बाउल में अंडे तोड़ लें। इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद गैस पर पैन रखें। इसमें घी गर्म करें। अब इसमें 2 ब्रेड सेक लें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें अंडे का मिश्रण डालें। इस पर ब्रेड के स्लाइस रखें। इसे दोनों तरफ से सेक लें और परोसें।

बेसन का चीला
आप सुबह के समय बेसन का चीला बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बेसन, तेल, टमाटर, हरी-मिर्च, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया आदि का की जरूरत होगी। बेसन और मसालों से एक बाउल में घोल तैयार कर लें। अब फ्राई पैन में तेल डालकर बेसन का चीला बनाएं. इसके बाद इसे परोसें। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

सूजी उपमा
सूजी का उपमा बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी, आधा चम्मच राई, 1 कटी हुई प्याज, घी, नमक, पानी, हरी मिर्च और करी पत्ते की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भून लें। इसके बाद पैन में घी गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें प्याज डालें। फिर इसमें नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब सूजी को डालें इसके बाद गर्म पानी डालें। कुछ देर पकने दें। ऐसे तैयार हो जाएगा सूजी का उपमा।
