राजस्थान में संस्कृति और इतिहास से सराबोर कई ऐसी जगहें हैं, जो भले ही कम पॉपुलर लेकिन इनकी खूबसूरती आपको मदहोश कर देगी। कुम्भलगढ़ किला हो या नारलाई के प्राचीन, नक्काशीदार मंदिर, इन जगहों पर आपको हर वो चीज देखने को मिलेगी जो आपको शुकून का एहसास करवाएगी और जीवन में नया जोश भर देगी। यदि आप ट्रैवल करने का मन बना रहे हैं, तो राजस्थान की इन ऑफबीट जगहों पर जरूर जाएं।
कुम्भलगढ़
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, कुंभलगढ़ उदयपुर से 85 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। कुम्भलगढ़ वाइल्डलाइफ सैंचुरी की यात्रा भी की जा सकती है, जो कई जानवरों और पक्षियों जैसे सुस्त भालू, लकड़बग्घे, तेंदुए और दुर्लभ चिंकारा का घर है।
कुम्भलगढ़ आकर यहां जरूर घूमें: कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, कुम्भलगढ़ किला, बादल महल

करौली –
इतिहास और संस्कृति से समृद्ध संगम आपको यहां देखने को मिलेगा। करौली में मदन मोहन मंदिर, मंदरायल किला, कैलादेवी मंदिर और अन्य ऐतिहासिक जगहें हैं। करौली घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर तक का है।
करौली आकर यहां जरूर घूमें– करौली सिटी पैलेस, तिमनगढ़ किला, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

नारलाई –
उदयपुर से दो घंटे की दूरी पर स्थित नारलाई, राजस्थान के पाली जिले में स्थित है। इस शहर में 100 से अधिक प्राचीन मंदिर हैं। अरावली पहाड़ियों में बसा, नारलाई का अट्रैक्शन इसके खूबसूरत हेरिटेज में रचा-बसा है। यहां हॉर्स सफारी जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं।
नारलाई आकर यहां जरूर घूमें: रावा नारलाई, नारलाई हॉर्स सफारी, चतुर्मुख जैन मंदिर

देवगढ़ –
देवगढ़ में बेहद खूबसूरत प्रधानपत वॉटरफॉल्स हैं, जिसकी खूबसूरती मन लुभा लेने वाली है। देवगढ़ में कई महलनुमा घर बने हुए हैं, जो आपको रियल हॉस्पिटैलिटी का अनुभव कराएंगे। अरावली माउंटेन रेंज में पहाड़ी के ऊपर बसे देवगढ़ महल की यात्रा की जा सकती है और यहां से अट्रैक्टिव लैंडस्केप देखे जा सकते हैं।
देवगढ़ आकर यहां जरूर घूमें– गोकुल गढ़ किला, गुफा मंदिर, अंजना किला, देवगढ़ महल
