स्ट्रेच मार्क्स से चाहिए छुटकारा तो करें ये काम

Date:

स्ट्रेच मार्क्स की शिकायत तब पैदा हो जाती है जब त्वचा के जरूरत से ज्यादा स्ट्रेच हो जाने के कारण निशान बनने लगते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं जैसे वजन बढ़ना, हार्मोनल उतार-चढ़ाव, प्रेगनेंसी। अच्छी बात यह है कि कुछ नैचुरल तरीके हैं जिनकी मदद से समय के साथ स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है आईए जानते हैं इनके बारे में—

1–कोकोआ बटर

कोकोआ बटर त्वचा के लिए बेहद मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट होता है।

सामग्री

1/2  कप कोकोआ मक्खन

1/2   कप शीया बटर

1 चम्मच विटामिन ई तेल

1 चम्मच वर्जिन नारियल तेल

ऐसे करें अप्लाई-

दोनो बटर और नारियल का तेल आपस में मिक्स कर लें।

उन्हें पिघलाने के लिए उन्हें, यदि आवश्यक हो तो कुछ सेकंड के लिए गर्म करें।

विटामिन E ऑयल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

अफेक्टेड एरिया पर ऑयल से मसाज करें।

इसे रात भर लगा रहने दें या 1-2 घंटे बाद धो लें।

2–कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड और अन्य तत्व होते हैं जिनमें स्किन कंडीशनिंग इफेक्ट होता है। यह स्ट्रेच मार्क्स के अपीयरेंस को कम करने में मदद कर सकता है।

सामग्री

1-2 बड़े चम्मच कोल्ड प्रेस्ड अरंडी का तेल

ऐसे करें अप्लाई-

प्रभावित जगह पर कैस्टर ऑयल की मालिश करें।

इसे रात भर लगा रहने दें और अगले दिन धो लें।

3–एलोवेरा-

एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं और यह कोलेजन के विकास को बढ़ावा देता है और एलोवेरा का यही गुण स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है।

सामग्री

2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

1 चम्मच विटामिन ई तेल

ऐसे करें अप्लाई-

दोनों सामग्रियों को मिला लें।

प्रभावित क्षेत्र पर पेस्ट की मालिश करें।

इसे कम से कम एक घंटे के लिए लगा रहने दें। फिर धो लें।

दिन में 2 बार करने से, रिजल्ट जल्दी मिलता है।

4–विक्स वेपोरब

इस उपाय को आजमाने वाले ब्यूटी ब्लॉगर्स के विजिबल रिजल्टस के आधार पर विक्स वेपोरब स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसके कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं हैं। और यदि आपकी त्वचा अति संवेदनशील या कटी-फटी है, विक्स के यूज से बचें।

सामग्री

विक्स वेपोरब

क्लिंग रैप

ऐसे करें अप्लाई-

विक्स वेपोरब से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मसाज करें।

फिर उस ऐरिया को क्लिंग रैप से लपेटें और ढक दें।

इसे रात भर लगा रहने दें और अगले दिन हटा दें।

5–एपल साइडर विनेगर

एपल साइडर विनेगर स्किन रिलेटेड बहुत सारी समस्याओं को सुधारने में मदद कर सकता है।

सामग्री

1/2 कप डायल्यूटेड विनेगर

स्प्रे बॉटल

ऐसे करें अप्लाई-

डायल्यूटेड एपल साइडर विनेगर को स्ट्रेच मार्क्स पर, स्प्रे बॉटल से स्प्रे करें, रात भर लगा रहने दें, अगले दिन धो लें। इस रेमिडी को स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए रोज रात को सोने से पहले करें।

6–टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एक मैजिकल प्रोडक्ट है। इसमें एंटी इंफलेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं। यह स्किन पर मुंहासों और जिद्दी निशानों को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल तत्व भी होते हैं, जो स्वेलिंग यानी सूजन को कम कर सकते हैं और स्किन एलर्जी को भी ठीक कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई-

टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को आधा चम्मच जैतून के तेल में मिलाएं।

अपने स्ट्रेच मार्क्स पर धीरे-धीरे तेल की मालिश करें।

चाहें तो मिश्रण में थोड़ा सा नारियल या विटामिन ई ऑयल भी मिला सकती हैं।

इसे लगाने के बाद लगा रहने दें और अगले दिन पानी से धो लें।

7–नारियल का तेल

नारियल का तेल परंपरागत रूप से एक त्वचा मॉइश्चराइजर के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज रखने और स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में काफी हेल्पफुल है।

ऐसे करें अप्लाई-

1 बड़ा चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल लेना है, 5 से10 मिनट के लिए इस ऑयल से अफेक्टेड एरिया पर ऑयल से मसाज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मिलिए 101 वर्षीय फ्रांसीसी योग साधक से जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया

101 वर्षीय योग प्रशिक्षक चार्लोट चोपिन को भारत का...

इतनी बुरी तरह से छुआ गया कि खुद को संभाल नहीं पाई… फिल्म के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी ये सुपरस्टार

सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं,...

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...