Adira Entertainment Club प्रस्तुत कर रहा है “RIWAAYAT – A Celebration of Crafts, Culture & Cuisine”, एक ऐसा बहुप्रतीक्षित आयोजन जो भारत की पारंपरिक विरासत को आधुनिक रंगों में पिरोकर आपके सामने लाता है। यह अनूठा उत्सव 19 से 21 दिसंबर 2025 तक संगीत नाटक अकादमी, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय संस्कृति का रंगारंग संगम

रिवायत का उद्देश्य केवल एक मेले का आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय कला, लोक नृत्य, हस्तशिल्प, परंपराओं और व्यंजनों का जीवंत अनुभव प्रदान करना है। इस उत्सव में आने वाले दर्शक देश के अलग- अलग हिस्सों की परंपराओं और लोक-संस्कृतियों को करीब से महसूस कर सकेंगे।
इवेंट में शामिल होंगे-
रंग- बिरंगे लोक नृत्य प्रदर्शन
मनमोहक फैशन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
परंपरागत हस्तशिल्प और कला प्रदर्शनी
विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल
सांस्कृतिक मंच, संगीत और मनोरंजन
यह आयोजन हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा – बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी के लिए यह तीन दिन यादगार बनने वाले हैं।
स्थान और समय
📍 स्थान:
संगीत नाटक अकादमी,
विपिन खंड, गोमती नगर,
लखनऊ – 226010
🗓️ दिन: शुक्रवार से रविवार
📅 तारीख: 19–21 दिसंबर 2025
⏰ समय: सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
हस्तशिल्पियों और उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर

यदि आप अपने उत्पाद, कला, डिजाइन, फूड आइटम, फैशन या किसी भी क्रिएटिव काम को बड़े मंच पर प्रदर्शित करना चाहते हैं, तो रिवायत आपके लिए एक शानदार अवसर है। हजारों दर्शकों तक पहुँचे और अपने ब्रांड को नई पहचान दें।
स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क करें:
अक्षिता
9116200518
रिवायत क्यों खास है?

उत्तर भारत का सबसे रंगीन और जीवंत सांस्कृतिक अनुभव
कला, संगीत, नृत्य और खानपान का अद्भुत मेल
स्थानीय एवं राष्ट्रीय कलाकारों को मंच
परिवार और दोस्तों के साथ बिताने के लिए परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन
महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा और सशक्तिकरण का संदेश
Adira – Pink is Powerful की थीम के साथ महिलाओं की रचनात्मकता को पहचान
आइए, भारतीय परंपरा की इस सुंदर यात्रा का हिस्सा बनें
“रिवायत” केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, हमारी संस्कृति और हमारे हुनर की कहानी है।
इस दिसंबर, लखनऊ आएं और इस अद्भुत उत्सव का हिस्सा बनकर भारत की विविधता को करीब से महसूस करें।
आपका स्वागत है-
रिवायत 2025 में!
