Sadhana Shivdasani Birthday Special: बॉलीवुड की वो अदाकारा जिन्होंने अधिकतर फिल्मों में मिस्टीरियस रोल निभाएं.. जिनकी खूबसूरती के चर्चे विदेशों में होते थे और जिनकी एक हेयर स्टाइल ने करोंड़ों लड़कियों को उसे कॉपी करने पर मजबूर कर दिया था… हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल साधना शिवदासानी की। कराची में पैदा हुई साधना कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आईं। वह स्टार एक्ट्रेस थी।
उन्होंने फिल्मों में आने से पहले मुंबई के जय हिंद कॉलेज में पढ़ाई की थी। उन्होंने 1955 में राज कपूर की फिल्म श्री 420 में एक कैमियो किया था. लेकिन 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला से वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई थी. साधना(Sadhana Shivdasani) ने बॉलीवुड में कई फिल्में दी जिनमें असली नकली, मेरे महबूब, वक्त, मेरा साया और एक फूल दो माली जैसी फिल्में शामिल हैं। वह 1960 से 1970 के दशक की शुरुआत तक सबसे अधिक भुगतान पाने वाली एक्ट्रेस थीं. वहीं 2015 में कैंसर से पीड़ित होने के कारण साधना की मृत्यु हो गई.

2012 में दिए गए एक इंटरव्यू में साधना ने कहा था कि, “1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद मेरा परिवार भारत आया. मैं तब केवल छह साल की थी. 1950 में मुंबई में बसने से पहले हम दिल्ली से वाराणसी और फिर कलकत्ता चले गए.
उन्होंने आगे कहा था कि, “अब मैं मुंबई के समुद्र के बिना रहने की कल्पना नहीं कर सकती. यह एकमात्र ऐसी जगह है जहां 60 के दशक में भी मैं बिना भौंहें उठाए कोक के साथ एक व्हिस्की ऑर्डर कर सकती थी।
जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड की फैशन क्वीन साधना उस जमाने में अपने फैंस के लिए फैशन गोल्स सेट करती थीं. ऑड्रे हेपबर्न-स्टाइल फ्रिंज के लिए उन्हें स्टाइल आइकन के रूप में भी जाना जाता था, जिसे बाद में ‘साधना कट’ के नाम से जाना जाने लगा. कम ही लोग जानते हैं कि साधना बबीता कपूर की कजिन थीं और करिश्मा और करीना की मासी लगती थीं।
READ MORE: कजरी तीज पर मां नीमड़ी की पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य

