प्रत्येक साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ मनाया जाता है। इस दिन मिट्टी से बने गौरी, गणेश और चंद्रमा की पूजा करने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन तिल कुटा बनाने का भी विधान है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गणपति जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सकट चौथ के दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जानिए सकट चौथ के दिन किन उपायों को करना शुभ होता है।
क्या है शुभ मुहूर्त
माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर
चतुर्थी तिथि समाप्त- 11 जनवरी 2023 दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर
चंद्रोदय- रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट से
आयुष्मान योग- सुबह 11 बजकर 20 20 से लेकर 11 जनवरी सुबह 12 बजकर 2 मिनट तक
प्रीति योग- सूर्योदय से लेकर 11 बजकर 20 मिनट तक
करें ये खास उपाय
हर कष्ट से छुटकारा पाना के लिए
जीवन में आ रहे हर कष्ट, बाधा को दूर करने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें। मंत्र- ‘ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा’
कार्य में सफलता पाने के लिए
हर काम में सफलता पाने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को गेंदे का पीला फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही भोग में मोदक अर्पित करें। इसी के साथ भगवान गणेश को दो सुपारी और दो इलायची अर्पित करें।
आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए
सकट चौथ के दिन गणपति जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
सुख-समृद्धि के लिए
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को जोड़े में दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही दूर्वा अर्पित करते समय ‘इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र को बोले। ऐसा करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होंगे।