4 साल की उम्र से ही बना ली थी सुरों पर पकड़, आज नहीं किसी पहचान के मोहताज

Date:

Shaan Journey: बॉलीवुड की फिल्मों में कई बेहतरीन गानों के लिए अपनी आवाज देने वाले प्लेबैक सिंगर शांतनु मुखर्जी यानी शान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा के बंगाली परिवार में जन्मे शान के दादा, जहर मुखर्जी जाने माने गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान ने अब तक अपने पूरे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलूगु, कन्नड़, नेपाली, ओरिया, पंजाबी और मलयालम सहित कई भाषाओं में गाने गाकर संगीत प्रेमियों का दिल जीता है। तो चलिए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें- 

शान की बहन सागरिका एक गायिका हैं। घर में शुरू से संगीत का माहौल होने के कारण शान का बचपन से ही संगीत की तरफ रुझान रहा था। उन्होंने 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया है। शुरुआत में शान विज्ञापनों के लिए जिंगल गाते थे। बॉलीवुड में उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। शान और उनकी बहन सागरिका ने पहली बार एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने गाए थे।

बहन के साथ शान का गाया हुआ एल्बम हिट हो गया था। लेकिन वह अपनी एलबम लव-ऑलॉजी से काफी चर्चा में आने लगे।

शान को असली पहचान उनके लिखे गाने ‘भूल जा’ और ‘तन्हा दिल’ से मिली थी। उनके यह दोनों गानें 1999 में रिलीज हुए थे। इसके बाद शान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

शान ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और आर माधवन सहित अन्य कलाकारों को अपनी आवाज दी है। शान ने अपने करियर में ‘सा रे गा मा पा’, ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प’, ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’ और ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया 2’ जैसे शो भी होस्ट किए हैं। 

READ MORE: अंतिम पंघाल ने किया देश का नाम रौशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मिलिए 101 वर्षीय फ्रांसीसी योग साधक से जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया

101 वर्षीय योग प्रशिक्षक चार्लोट चोपिन को भारत का...

इतनी बुरी तरह से छुआ गया कि खुद को संभाल नहीं पाई… फिल्म के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी ये सुपरस्टार

सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं,...

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...