Sridevi Unknown Facts: अपने दमदार अभिनय से पांच दशकों से अधिक समय तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली श्रीदेवी (Sridevi) आपने , करियर एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था | 13 अगस्त 1963 को श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। 1969 में एमए थिरुमुघम द्वारा निर्देशित थुनाइवन उनकी पहली फिल्म थी जिसमें वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दीं। उस समय वह केवल 4 वर्ष की थी।श्रीदेवी ने 1979 में सोलवा सावन से बॉलीवुड में डेब्यू किया |

मद्रास में जन्म होने के कारण उन्होंने ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है, इसलिए उन्हें हिंदी बोलने में दिक्कत होती थी। इसी वजह से रेखा और अभिनेत्री नाज़ ने उनके लिए कई फिल्मों में डबिंग करती थी | चांदनी उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपने संवाद हिंदी में डब किये थे।श्रीदेवी(Sridevi) पहली महिला एक्टर थीं जिन्होंने सुपरस्टार का खिताब हासिल किया।

उन्होंने अपने अभिनय करियर के 5 दशकों में 300 फिल्मों में काम किया था।श्रीदेवी का बोनी कपूर के साथ अफेयर था और दोनों ने 1996 में एक सादे मंदिर में शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हैं।2013 में, श्रीदेवी को भारत सरकार की ओर से चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

श्रीदेवी(Sridevi) ने मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 5 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। साड़ी को उस दौर की सबसे सेक्सी पोशाक बनाने वाली बॉलीवुड की आइकन श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में बेहोशी के बाद होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से निधन हो गया। श्रीदेवी की चुलबुली एक्टिंग आज भी आपने फैंस के दिलो में राज करती है |