Stars Belongs To Royal Family: टीवी की दुनिया हो या बॉलीवुड… न जाने कितने ही लोग इंडस्ट्री में लाखों सपने संजोकर आते है। चकाचौंध भरी इस दुनिया में लोग फेम के साथ मनी भी कमाने आते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जो बस शौक के लिए एक्टिंग करना चाहते हैं। आज हम आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो बेहद अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल है। कई नाम ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद आप शायद हैरान हो जाएंगे। इस लिस्ट में पहला नाम आता है—
मदालसा शर्मा
‘अनुपमा’ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली मदालसा शर्मा जानी-मानी एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बॉलवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/10/image-9.png)
नकुल मेहता
नकुल मेहता का नाम भी इस लिस्ट में सुमार है। राजस्थान के राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले नकुल मेहता के परिवार ने आर्मी में रहते हुए देश की काफी सेवा की है।
शहनाज गिल
बिग बॉस से पॉपुलेरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल रईस जट्ट परिवार से आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह गिल 1278 गांव के इंचार्ज हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/10/image-10-1024x576.png)
अंकित गेरा
‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में नजर आने वाले अंकित गेरा के पिता दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। अंकित गेरा का परिवार काफी रईस है।
सागरिका घटगे
एक्ट्रेस सागरिका खानदानी रईस है। एक्ट्रेस का संबंध कोल्हापुर के साहू महाराज से है। एक्ट्रेस के पिता से लेकर दादा तक सभी शाही परिवार से ताल्लुक रखते है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/10/image-11.png)
मोहिना कुमारी सिंह
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह का नाता रीवा के राज परिवार से है। एक्ट्रेस के पति का परिवार भी काफी अमीर है।
रुपाली गांगुली
टीवी शो ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी काफी अमीर खानदान से आती है। एक्ट्रेस के पिता जाने-माने डायरेक्टर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पति भी एक बडे़ बिजनेसमैन हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/10/image-12-1024x768.png)
करण कुंद्रा
टीवी की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाने वाले करण कुंद्रा के पिता एसपी कुंद्रा का काफी बड़ा बिजनेस है। इसके साथ ही एक्टर खुद एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर के मालिक हैं।
कुशाल टंडन
कुशाल टंडन का खानदान काफी रईस रहा है। कुशाल टंडन के पिता का ट्रांसपोर्ट एंड ऑयल का बड़ा बिजनेस है। इसके अलावा एक्टर के दादा जी लालजी टंडन यूपी की राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं।
READ MORE: 45 मर्दो के बीच अकेली महिला कुली के जज्बे को सलाम