अक्सर हम खाना बनाने के समय कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो पौष्टिक होने के साथ ही टेस्टी भी हो। तो आज हम आपके लिए कुछ खास रेसिपीज लेकर आए हैं जिन्हें आप बनाकर खा सकते हैं और घर पर सबका दिल जीत सकते हैं।
मलाई कोफ्ता
खाने की अलग तरह की वैरायटी ट्राई करना भला किसे पसंद नहीं होता है। आपको वेज से लेकर नॉन वेज में कई तरह की डिश मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप सस्ता और अच्छा व्यंजन तलाश रहे हैं, तो यकीनन मलाई कोफ्ता बेस्ट रहेगा। बता दें कि यह न सिर्फ खाने अच्छा लगेगा बल्कि सबको पसंद भी आएगा।

मसाला फिश तरी
नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए मसाला ग्रेवी फिश सबसे बेस्ट है। यह बंगाल में बहुत फेमस डिश है, जिसे चावल के साथ परोसा जाता है। बता दें कि इसमें टमाटर और मसालों का तड़का लगाया जाता है। आप भी रोटी के साथ मसाला ग्रेवी फिश को परोस सकती हैं।

दही चिकन कोरमा
मीट हर कोई नहीं खा सकता इसलिए आप चिकन का सफेद कोरमा अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं, जिसे आपका हर कोई शौक से खा सकता है। हालांकि, आपको चिकन कोरमा में कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी, जिसे आप अपने बजट या पसंद के हिसाब से बना सकती हैं। मगर एक बार व्हाइट चिकन का कोरमा जरूर ट्राई करें।

राजमा
राजमा-चावल सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको प्याज और दही की ग्रेवी तैयार करनी होगी। आप चाहें तो इसमें टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे चावल के साथ भी परोस सकती हैं।

दही वाले पनीर
व्हाइट ग्रेवी वाला पनीर बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे मलाई या दही से बनाया जाता है। वैसे तो शाही पनीर डिश मुगलों के जमाने की है, लेकिन समय के साथ-साथ इसे बनाने में कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जाने लगे हैं। आप भी इसे रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

मलाई मखाना
मखाना एक ऐसा इंग्रीटिएड्ट है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्नैक्स के लिए तो मखाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अगर आप चाहें को इससे मलाई मखाना तैयार कर सकती हैं, जिसका स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है। इस डिश को तैयार करने में आपको मलाई और मखाने की जरूरत पड़ेगी।
