यूपी के इन 6 पकवानों की दुनियां है दिवानी, आप भी जरूर लें इनका जायका

Date:

अच्छा खाना हर किसी के दिल तक जाने का रास्ता होता है चाहे हम बात करें पुरुषों की या महिलाओं की। अच्‍छे और स्‍वाद‍िष्‍ट खाने की चाह हर क‍िसी को होती है। अच्छे खाने की तलाश में तो कई लोग दुनियां घूमते हैं इसी कड़ी में हम आपके लिए इस बार यूपी के स्पेशल पकवान लेकर आएं हैं जिनको देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएंगा।  

बाटी चोखा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में बनाया जाने वाला यह व्यंजन आज हर किसी की पसंद बन गया है। यह बहुत ही स्‍वाद‍िष्‍ट व्यंजन है। जिसमें गेहूं के आटे की गोल बाटी होती है, और चोखा जो मैश किए हुए आलू, बैगन और टमाटर से बनाया जाता है। इसे देसी घी, हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। कई जगह पर बाटी को लिट्टी भी कहा जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के भोजपुरी क्षेत्र में यह काफी प्रस‍िद्ध है।

पेठा

यह आगरा का एक मशहूर व्यंजन है। इसे कद्दू से बनाया जाता है। सफेद कद्दू को दो से तीन दिनों के लिए पानी में भिगो कर रख दिया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में पकाया जाता है। ये पेठा आपको कई फ्लेवर में मिल जाएगा। आगरा का पेठा भारत ही नहीं पूरी दुन‍िया में मशहूर है। आगरा आने वाले व‍िदेशी पर्यटक इसे बड़े चाव से खाते हैं।

पेड़ा

यूपी में पेड़ा काफी प्रस‍िद्ध और स्‍वाद‍िष्‍ट मिठाई है। मथुरा और वृंदावन शहर न केवल राधा और कृष्ण मंदिरों के लिए जाना जाता है, बल्कि इस मीठे व्यंजन पेड़े के लिए भी जाना जाता है। इन्हें इलायची या केसर के साथ मावा से बनाया जाता है। उन्हें चांदी वर्क या सूखे मेवों से सजाया जाता है। फतेहपुर में मलवां के पेड़े भी काफी प्रस‍िद्ध हैं।

बेड़मी पूरी

यह डिश आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है। कुरकुरी, तली हुई गेहूं की चपाती (पूरी) को मसालेदार करी वाली आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। इन शहरों में रहने वाले कई लोगों के लिए यह एक पसंदीदा नाश्ता है। ताजमहल के दर्शन और बेड़मी पूरी खाए बिना आपकी आगरा की यात्रा पूरी नहीं होगी।

मालपुआ

यह यूपी की एक खास मिठाई है। यह एक डीप फ्राई की हुई मैदा पुरी है, जिसे इलायची के स्वाद वाली चाशनी में डुबोया जाता है। इसे ड्राई फ्रूट्स और चांदी वर्क के साथ सर्व किया जाता है। इस व्यंजन का ताजा स्वाद और महक आपका दिन बना देगा। इसका स्‍वाद आप के मुंह में घुल जाता है।

चाट

यूपी का पसंदीदा स्ट्रीट फूड खाए बिना आपका यूपी टूर खत्म नहीं हो सकता है। इसमें विभिन्न प्रकार के टॉपिंग और मसाले के साथ कई प्रकार के स्वाद होते हैं। समोसा चाट, आलू टिक्की चाट, मटर चाट सबसे ज्यादा खाए जाने वाले चाट में से एक हैं। इसे आलू टि‍क्‍की, चाट पापड़ी और दही भल्‍ले के साथ परोसा जाता है। स्‍वाद के शौकीन इसे बेहद पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...

सफलता की बाधाएं: महिला उद्यमियों के बारे में रोचक तथ्य

करीब पचास साल पहले अगर किसी ने महिला उद्यमी...

फलियों की कटाई के बजाय, एक दिन चॉकलेट का निर्माण प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा

WWF की रिपोर्ट के अनुसार, कोको की फसल के कारण पश्चिम अफ्रीका, विशेषकर घाना और कोटे डी आइवर में हैरान-जनक वनों की कटाई हो रही है।