
घूमना किसे नहीं पसंद, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वक्त ही कहां मिलता कि फैमली के साथ टाइम स्पेंड कर पाएं। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अगस्त महीने में छुट्टी की बहार है। यानी आपको बस इतना – सा करना है कि एक दिन ऑफिस से छुट्टी लें और 5 दिन की छुट्टी मनाएं। आइए बताते हैं कैसे?
इस साल अगस्त के महीने को आप छुट्टियों का महीना भी कह सकते हैं। इस बार अगस्त में एक लंबा वीकेंड पड़ रहा है। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 17 और 18 अगस्त (शनिवार और रविवार) और 19 अगस्त (राखी) को ज्यादातर जगहों में छुट्टी रहगी। वहीं अगर आप 16 को छुट्टी लेकर 14 अगस्त की शाम को निकलें तो आपके पास 5 दिन किसी अच्छी जगह घूमने के लिए होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी कुछ जगहों के बारे में जहां आप इस लॉन्ग वीकेंड में जा सकते हैं,
शिलॉन्ग

भारत की बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है शिलॉन्ग। यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है और वातावरण शांत होता है। प्रकृति के बीच घिरे होने का अनुभव यहां कुछ अलग ही होता है। यहां की खूबसूरत झरने और झीलें आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगी।
केरल

केरल को ‘भगवान का अपना देश’ कहा जाता है। यहां आप हरे-भरे खेतों, नारियल के पेड़ों और बैकवॉटर का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां हाउसबोट में सैर कर सकते हैं, और साथ ही स्थानीय कला और संस्कृति का अनुभव भी महसूस कर सकते हैं। मिलेंगे। आप केरल के सफर पर दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
ऊटी
ऊटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऊटी, नीलगिरि पहाड़ियों में बसा एक सुरम्य हिल स्टेशन है जो अपनी असली प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। अगस्त में यहाँ बारिश बहुत कम होती है, लेकिन पिछले महीनों की मूसलाधार बारिश ने चाय के बागानों को खिलने और हवा को चाय की खुशबू से भर दिया है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश, उत्तर भारत का सबसे चहीता पहाड़ी इलाका माना जाता है जो ढ़ेर सारी खूबसूरत स्थलों के लिए मशहूर है। एक शांतिप्रिय सफर जो आपके मन को रोज की भागादौड़ी से कुछ समय के लिए मुक्त कर देगा। यहाँ की तिब्बती संस्कृति की झलक भी आपको मोहित कर देगी।
गुलमर्ग
यदि आप बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो आप कश्मीर के गुलमर्ग जाएं। यहां बर्फ के नज़ारे देखकर ऐसा लगता है जैसे धरती स्वर्ग यहीं पर है। चारो ओर बर्फ ही बर्फ ! यहां आकर आपको अलग सी शान्ति महसूस होगी। गुलमर्ग कपल्स के लिए हनीमून के शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता हैं।
पंचगनी
लगभग 1334 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद पंचगनी महाराष्ट्र का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। वैसे तो यहां साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन, अगस्त के महीने में घूमने का एक अलग ही मज़ा है। अगस्त का महीना वह महीना है जब इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है, मौसम काफी सुहावना हो जाता है और इसकी घाटियाँ पूरी तरह से हरी-भरी हो जाती हैं।
