
मॉडल और अभिनेत्री सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विजेता बन गई हैं। रणवीर शौरी, सना मकबूल , साई केतन राव, नेजी और कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 फाइनालिस्ट में शामिल थे। जहां सना मकबूल ने नेजी को हराते हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में होस्ट अनिल कपूर ने सना का हाथ उठाते हुए उन्हें विजेता घोषित किया। ट्रॉफी के साथ सना ने 25 लाख रुपए की प्राइज मनी भी जीती है।

21 जून को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी। हफ्ते दर हफ्ते गुजरते चले गए, लेकिन सना मकबूल ने अपने शानदार खेल के दम पर बिग बॉस के घर में अपनी जगह मजबूती से बनाई रखी। और 42 दिन की कड़ी मेहनत के बाद अब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी को जीतकर वाकई कमाल कर दिया है। बता दें कि बिग बॉस में सना की जर्नी काफी धमाकेदार रही थी, जिसका इनाम उनको विनर के तौर पर मिला है।

सना मकबूल की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी जीत की बधाई दे रहा है। सना मकबूल ने कहा, मैं यहां जीतने के लिए आई थी और मैंने जीत हासिल की। मुझे प्यार करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने मुझे जिद्दी सना से जिद्दी विजेता सना में बदल दिया है।
