लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में अदीरा की ओर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव “रिवायत” का भव्य आयोजन किया गया, जिसने शहर की सांस्कृतिक रौनक को नई ऊर्जा से भर दिया। इस उत्सव का उद्देश्य देश की समृद्ध क्राफ्ट, कल्चर और कुजिन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को मंच देना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान रहीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की। रिवायत के दौरान पारंपरिक और आधुनिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सुंदर संगम देखने को मिला। खास तौर पर बच्चों का डांस शो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।

तीन दिनों तक चले इस उत्सव में लखनऊवासियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और रिवायत की सांस्कृतिक खुशबू, स्वाद और रंगों का जमकर आनंद लिया। रिवायत न सिर्फ एक आयोजन रहा, बल्कि परंपरा, कला और सशक्तिकरण का जीवंत उत्सव बनकर उभरा।


