
Eye Care: गर्मी के मौसम के साथ ही कई बीमारियां भी आती हैं. गर्मी की तपन से हम बेहाल हो जाते हैं और तरह तरह की बीमारियां हमें घेरने लगती हैं. ऐसे में कुछ परेशानियां बहुत आम हैं, जैसे धूप में आंखों का लाल होना. बीते कुछ दिनों में हर जिले में आंखों के मरीज काफी तेज से बढ़ रहे हैं. कुछ मामलों में देखा जाता है कि दो तीन दिनों में आंखे लाल होने की समस्या खत्म हो जाती है, लेकिन अगर आपको ये परेशानी कई दिनों से बनी हुई है तो ये चिंता का विषय हो सकता है.
इंफेक्शन
इंफेक्शन के चलते आंखे लाल होने लगती हैं. मेडिकल की भाषा में इसे ब्लड शॉट्स आईस और रेड आई भी कहते हैं. आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखों का सफेद हिस्सा लाल हो जाता है और ऐसा लगता है कि आंखों में खून उतर आया हो. इसके साथ ही आंखों की नसें सूज जाती है, जिससे ऐसा होता है.

इसके साथ ही गर्मी के दिनों में आंखों में जलन, चुभन, आंखों में दर्द होना आम समस्या है, लेकिन इन दिनों गर्मी में लोगों के स्किन ड्राई होने के साथ-साथ आंखों में भी सूखापन आ जाता है, जिसके कारण आंखों में इंफेक्शन होने लगता है.
इंफेक्शन के कारण
-धूप में अधिक रहना
-धूल-गंदगी का आंखों में जाना
-आंखों की एलर्जी के चलते
-बैक्टीरिया और वायरस
-सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू की वजह से
इंफेक्शन के लक्षण

-आंखें लाल होना
-धुंधला दिखना
– जलन
कैसे बचें

-सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें.
-आंखों को धूल-मिट्टी से बचाएं
-धूप में चश्मा लगाएं
-कांटेक्ट लेंसों के यूज से बचें
-डॉक्टर की सलाह के बाद आंखों में आई ड्रॉप डालते रहें
