हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र की विशेष मह्तव होता है। ज्यादातर लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते है और उसके हिसाब से ही काम करते है।वास्तु में हर उस चीज का जिक्र है जो व्यकित से जुड़ी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सीधा संबंध मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु से जुड़ी एक ऐसी बात बतायेंगे जिसका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
मोबाइल का वॉलपेपर
आज के समय में हर व्यकित के पास मोबाइल फोन है। इसका हम रोजाना प्रयोग करते है लेकिन कभी आपने ध्यान दिया कि हम फोन के वालपेपर पर जो फोटो लगाते है उसका हमारे जीवन पर असर पड़ता होगा। नही न …लेकिन ऐसा होता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार मोबाइल से जुड़े वास्तु नियमों में से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप मोबाइल की स्क्रीन पर क्या वॉलपेपर लगा रहे है। दरअसल जब हम मोबाइल में वॉलपेपर लगाते हैं तो इस बारे में ध्यान ही नही देते है कि उसका असर हमारे व्यक्तित्व या फिर हमारे जीवन पर भी पड़ सकता है जो कि गलत है।
मोबाइल पर न लगाये ये वॉलपेपर
मोबाइल फोन पर भूलकर भी धार्मिक स्थान का वॉलपेपर नही लगाना चाहिए। दरअसल मोबाइल को हम और आप कई बार गंदे हाथों से पकड़ लेते है या फिर बाथरुम में ले जाते है, ऐसे में माना जाता है कि इससे देवी देवताओं का अपमान होता है।
मोबाइल पर न लगाये भगवान की फोटो
मोबाइल में जिस तरह धार्मिक स्थान की फोटो नही लगानी चाहिए उसी तरह भगवान की फोटो भी लगाने से बचें। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष उत्पन्न होता है और नव ग्रहों द्वारा जीवन में अशुभ परिणाम मिलने लगते है।
मोबाइल पर न लगाये इन रंगों के वॉलपेपर
मोबाइल में वॉलपेपर लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किस तरह के रंग का वॉलपेपर लगा रहे है। फोन पर ज्यादा चटक या गहरे रंग का वॉलपेपर न लगायें। जैसे कि काला, नीला, बैंगनी, भूरा आदि। इन कलर के वॉलपेपर लगाने से बचें।
