बॉलीवुड के मोस्ट लवड कपल कियारा अडवाणी और सिदार्थ मल्होत्रा इन दिनों सुर्खियों में है। जल्द ही ये पावर कपल अब पेरेंट बनने वाला है। जी हां, कपल ने आज ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।

पेरेंट बनने वाले है कियारा-सिदार्थ
कियारा अडवाणी और सिदार्थ मल्होत्रा बी-टाउन के मोस्ट लवड और क्यूट कपल है। दोनों अकसर एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आते रहते है। उनकी फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं जो खबर इस वक्त सबसे ज्यादा बॉलीवुड गलियारों में आग की तरह फैल रही है वो यह है कि कियारा और सिदार्थ (SIDKIARA) शादी के 2 साल बाद पेरेंट बनने वाले है।
अनोखे अंदाज में किया रिवील
यूं तो सेलिब्रेटीज अपनी प्रेगनेंसी न्यूज को अनाउंस करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते है। ठीक वैसे ही इस कपल ने भी अनोखे तरीके से अपने फैंस और लवड वंस को इस बात की जानकारी दी। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर एक शॉक्स के पेयर को हाथ में लेकर फोटो शेयर की। जिसे देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नही है। हर तरफ बस कियारा-सिदार्थ की प्रेगनेंसी के ही चर्चे है। वहीं फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी कपल को लगातार बधाई दे रहे है।
