साड़ी हमेशा से ही इंडियन वॉरड्रोब का हिस्सा बनी हुई है। महिलाओं के बीच साड़ी का क्रेज कभी भी कम नहीं होता है। कहा जाता है कि करीब 5000 साल पहले इसकी खोज हुई। भारत की महिलाओं का यह सबसे पसंदीदा परिधान है। और अगर हम साड़ी पहनने की बात करें तो इसे पहनने के तकरीबन 50 तरीके होते हैं।

क्या करें अगर साड़ी की एक प्लेट लंबी हो जाए?
अगर साड़ी पहनने के बाद पीछे की कोई प्लेट लंबी हो जाती है, तो आपको दोबारा से साड़ी की प्लेट्स को खोलने की जरूरत नहीं हैं आप इसे ठीक करने के लिए पीछे की प्लेट को ऊपर उठा कर पेटीकोट के साथ पिनअप कर सकती हैं।

प्लेट्स की सही फिटिंग के लिए करें ये काम
आपको प्लेट्स की सही फिटिंग के लिए आखिर का कुछ फैब्रिक छोड़ देना चाहिए और उसे रिवर्स डायरेक्शन में पेटीकोट में टक इन कर लेना चाहिए। ऐसा करने से प्लेट्स की फिटिंग अच्छी आती है।

कहां से बनाएं साड़ी की पहली प्लेट?
साड़ी की पहली प्लेट को कुछ फैब्रिक छोड़कर ही बनाना शुरु करें। ऐसा करने से पहली प्लेट थोड़ी लंबी बन जाती है और बाकी की उससे छोटी। ऐसा होने से पहली प्लेट से सारी प्लेट कवर हो जाती हैं।

ज्यादा प्लेट्स बनाना चाहती हैं तो करें ये काम?
अगर आपको अधिक प्लेट्स बनानी है तो आपको चौड़ी की जगह पतली प्लेट्स बनानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी प्लेट्स ज्यादा बनती हैं।