वजन कम करने के लिए डिनर में खाएं ये यम्मी फूड हमेशा रहेंगी स्लिम

Date:

रात को क्या खाना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि रात में गलत चीजें खाने से आपकी डाइट खराब हो सकती है और वजन बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए, हम रात में स्वस्थ चीजें खाने की सलाह देते हैं । वहीं रात में क्या खाएं क्या नहीं इसे लेकर ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं, ऐसे में हम बताएंगे कि रात में कौन-कौन सी चीजें खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

ब्राउन राइस

अगर आप चावल खाना चाहते हैं तो आप सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खाना चुन सकते हैं। यह फाइबर में उच्च है। साथ ही, ब्राउन राइस में आमतौर पर कैलोरी कम होती है, जो वजन को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त, ब्राउन राइस कब्ज की समस्या वाले लोगों के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

मछली

वजन घटाने की बात आती है तो ज्यादातर लोग चर्बी के साथ-साथ मसल्स भी कम कर देते हैं। जिससे उन्हें कमजोरी होने लगती है। फैट कम करने और मसल्स को मजबूत बनाने के लिए मछली बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि दिल के लिए अच्छा होता है। रात के खाने में मछली का सेवन करना एक बेहतर ऑप्शन है।

शकरकंद

आलू की तुलना में शकरकंद में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर के मेटाबॉलिजम को बेहतर बनाने में मदद करता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए शकरकंद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर हम इसे डिनर में खाएं तो बढ़ा हुआ वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

पनीर

पनीर में प्रोटीन का उचित स्त्रोत होता है, रात को इसे खाने से सेहत के साथ-साथ वेट लूज करने में मदद मिलती है। लेकिन इसे कच्चा खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। अगर आप चाहे तो रात में सलाद में शामिल कर इसे खा सकती हैं। खीरा, प्याज, टमाटर, या फिर कोई फल मिलाकर सलाद तैयार करें और उसमें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े मिक्स कर खाएं। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि इससे आपका पेट भी भरा रहेगा।

दलिया

ज्यादातर लोग दलिया का नाम सुनकर मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो सब्जियों और मसालों की मदद से उसे स्वादिष्ट बना सकती हैं। डिनर के लिए आप हरी सब्जियों को मिलाकर दलिया बनाएं। खास बात है कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।

अंडे का सफेद भाग

यदि आप शाकाहारी नहीं हैं, तो आप रात के खाने में अंडे का सफेद भाग खा सकते हैं। उबले अंडे का केवल सफेद भाग प्रोटीन में उच्च और वसा में कम होता है। अंडे कैलोरी फूड नहीं हैं और मसल्स ग्रोथ में सुधार कर मसल्स को मजबूत करते हैं। अंडे के सफेद हिस्से में पोटैशियम, विटामिन ए, बी-12 और बी2 पाए जाते हैं। ये रक्तचाप को नियंत्रित करने और सिरदर्द की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...