Facebook Instagram X-twitter Youtube
Sign In
Subscribe
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
Reading: सर्दियों में रोज कितना पिये पानी? कम पीने से किडनी-दिमाग़ को भी ख़तरा!
Share
ऑडीओ
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every WomanAap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
Font ResizerAa
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Search
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman > Blog > Uncategorized > सर्दियों में रोज कितना पिये पानी? कम पीने से किडनी-दिमाग़ को भी ख़तरा!
Uncategorizedहेल्थ & ब्यूटी

सर्दियों में रोज कितना पिये पानी? कम पीने से किडनी-दिमाग़ को भी ख़तरा!

सर्दी है… प्यास नहीं, पर पानी जरूर चाहिए!

Adira
Last updated: November 18, 2025 7:38 am
Adira
3 weeks ago
Share
सर्दियों में पानी पीते हुए व्यक्ति की तस्वीर
सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत और बढ़ जाती है! कम पानी पीने से किडनी, दिमाग, स्किन और इम्युनिटी पर गंभीर असर पड़ सकता है। जानिए — रोज कितना पानी पीना चाहिए और क्यों! #WinterHealth #Hydration #HealthyLiving
SHARE

सर्दियां आते ही पानी पीने की आदत सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। ठंड के मौसम में हमें प्यास कम लगती है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। लोग अक्सर समझते हैं कि डिहाइड्रेशन सिर्फ गर्मियों में होता है, जबकि हकीकत यह है कि सर्द मौसम में पानी कम पीना किडनी, दिमाग और स्किन पर गंभीर असर डाल सकता है। इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि ठंड में रोज कितना पानी पीना चाहिए और कम पानी पीने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं।

सर्दियों में रोज कितना पानी पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब कोई बहुत कम या 500 मिली से कम पानी पीता है तो किडनी को कम पानी के लिए भी काम करना पड़ता है। इससे पानी की कम मात्रा निकलती है और शरीर के अधिक अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाता। इससे किडनी को नुकसान हो सकता है ख़ासकर ठंड के मौसम में भी एक वयस्क व्यक्ति को रोज 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
यह लगभग 8–12 गिलास पानी के बराबर है।

✔ अगर आप दिन भर कम एक्टिव रहते हैं → 8–9 गिलास पानी
✔ अगर आप एक्सरसाइज करते हैं या ज्यादा एक्टिव हैं → 10–12 गिलास पानी
✔ बच्चे → 4–6 गिलास
✔ बुजुर्ग → 6–8 गिलास, क्योंकि उन्हें प्यास का अहसास और कम होता है।

ध्यान रखें: प्यास लगना शरीर का लेट अलार्म है, इसलिए इसके इंतजार में पानी न पिएं। सर्दियों में अपनी हाइड्रेशन रूटीन खुद से सेट करना जरूरी है।

सर्दियों में कम पानी पीने से होने वाले ख़तरे

  1. किडनी पर दबाव बढ़ता है

पानी कम पीने से शरीर में यूरिक एसिड जमा होने लगता है, जिससे किडनी स्टोन, यूरिन इंफेक्शन और ब्लड फिल्टर करने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में पेशाब कम आता है, इसलिए किडनी को और ज्यादा पानी की जरूरत होती है।

  1. दिमाग की गतिविधि धीमी होने लगती है

डिहाइड्रेशन का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है जिससे सिरदर्द, चक्कर, थकान, फोकस और मेमोरी कमजोर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  1. स्किन रुखी और बेजान

सर्दियों में नैचुरली स्किन सूखी होती है, ऐसे में पानी कम पीना इसे और खराब कर देता है। स्किन ड्राई, होंठ फटने, झुर्रियां जल्दी आने और इचिंग जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

  1. इम्युनिटी कमजोर

ठंड में वायरस और इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं। कम पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकलते, रक्त संचार कमजोर होता है, इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है जिससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन पकड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

  1. पाचन गड़बड़ हो जाता है

पानी कम होने पर आंतें ठीक से काम नहीं करतीं। कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट भारी लगना जैसी दिक्कतें सर्दी में बहुत आम हैं।

सर्दियों में पानी पीने के आसान तरीके

✔ सुबह उठते ही 1 गिलास गुनगुना पानी
✔ हर 2 घंटे में पानी की चुस्की
✔ फोन में रिमाइंडर सेट करें
✔ सूप, नारियल पानी और हर्बल टी लें
✔ ऑफिस/घर में अपनी वाटर बॉटल साथ रखें
✔ एक्सरसाइज से पहले और बाद में 1-1 गिलास पानी

याद रखें
“प्यास नहीं लग रही मतलब शरीर को पानी नहीं चाहिए – ये बिल्कुल गलत सोच है।”
सर्दियों में भी पानी की सही मात्रा आपके संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है।

You Might Also Like

हरी मटर से बनाएं फेसपैक, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

चीनी-मिट्टी के बर्तनों को इस खास विधि से करें साफ

“घर बैठे पाएं फेशियल वाला ग्लो – गेहूं, बेसन, चीनी और दही से बनाएं नैचुरल फेसपैक”

बीडब्लूएफ रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हुई पीवी सिंधु

चेहरे पर लगाई जा सकती है सब्जी वाली हल्दी? जानिए फायदे और सावधानियां

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article लंबे और घने बालों के लिए घर पर बनाया गया नारियल तेल आधारित प्राकृतिक हेयर ऑयल। नारियल तेल से लंबे-घने और मजबूत बाल: 1–2 घंटे लगाने भर से दिखेगा कमाल, जानें पूरा घरेलू नुस्खा
Next Article परफेक्ट गोल आकार में बनी चॉकलेट चिप कुकीज़, चॉकलेट चिप कुकीज़: घर पर बेकरी जैसा स्वाद!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Media
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
टॉप स्टोरीज
Ruma Devi अपने गाँव की महिलाओं को सिलाई और हस्तशिल्प सिखाती हुई, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल।

Ruma Devi: हुनर से सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी

By Adira
3 hours ago
एक व्यक्ति रोज़ाना छोटी-छोटी आदतें अपनाते हुए अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव लाते हुए।

Daily Motivation: छोटे-छोटे आदतें बड़े बदलाव लाती हैं

By Adira
3 hours ago
“माता-पिता अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ और फल खिलाते हुए, हेल्दी और मजेदार तरीके से।

अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के तरीके

By Adira
3 hours ago
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman

Our Categories

  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Subscribe Us

Other Links

  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up