अपनी अलमारी में शामिल करें इन रंगों के कपड़े, रॉयल लुक रहेगा बरकरार

Date:

TRENDING CLOTHES : चाहे पार्टी हो या फिर ऑफिस या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बने, हर किसी को हमेशा सबसे हटकर दिखने की ख्वाहिश होती है। मौसम, परिवेश और जगह के हिसाब से फैशन में भी बदलाव होता रहता है। ऐसे में ट्रेंड के हिसाब से कपड़े पहनने वाले के सामने परेशानी आ खड़ी होती है।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं और आपको कंफ्यूजन है, कि किन रंगों के कपड़े आपको रॉयल लुक देंगे तो, हम आपको बताएंगे, किस पैटर्न या रंग के कपड़े आपको निखारेंगे, और आपका लुक हमेशा क्लासी और रॉयल दिखेगा।

वैसे तो हर रंग के कपड़े देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ रंग ऐसे होते हैं,जो देखने में ही काफी क्लासी लगते हैं, और उन्हें पहनकर लुक काफी रॉयल दिखता है। ऐसे में अगर आप भी रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो अपने कलेक्शन में इन रंगों के कपड़ों को जरूर शामिल करें। जिससे आप खूबसूरत दिखेंगे।

पेस्टल रंग

पेस्टल रंग के कपड़े और साड़ियां आजकल काफी चलन में हैं। अगर बात करें पेस्टल रंगों कि, तो ये रंग पहनकर आप अपना रॉयल अंदाज दिखा सकती हैं। पेस्टल रंग में आपको सूट से लेकर साड़ी तक आसानी से मिल जाएंगे।

रॉयल ब्लू

रॉयल ब्लू एक ऐसा रंग है,जो हर किसी पर जचता है। ऐसे में इसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। यही वजह है कि, हर किसी को रॉयल ब्लू रंग का आउटफिट पसंद आता है। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं, तो आज ही इसे अपने कलेक्शन में शामिल करें।

एमरॉल्ड ग्रीन

हरे रंग का ये शेड काफी डार्क होता है। ज्यादातर लोग इसे शादी-विवाह के समय पहनना पसंद करते हैं। इस रंग के साथ लाइट मेकअप भी क्लासी लगता है।

पर्पल

वैसे तो आजकल पर्पल के कई शेड ट्रेंड में हैं, लेकिन आप इस तरह का डीप पर्पल अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये आपको क्लासी लुक देने का काम करता है।

मैटेलिक रंग

अगर आपको कुछ हटकर पहनना पसंद है तो आप गोल्ड, कॉपर, सिल्वर रंग के जैसे मैटेलिक रंग के आउटफिट तैयार करवा सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं।

ब्लैक रंग

अगर बात करें काले रंग की तो ये रंग तो एवरग्रीन है। आप इसे ऑफिस से लेकर क्लब तक में पहनकर धमाल मचा सकती हैं। शादी के दिन भी ये रंग काफी रॉयल लुक देता है।

व्हाइट रंग

चाहे कितने भी रंग-बिरंगे कपड़े पहन लो, लेकिन अगर बात सफेद रंग की आती है, तो इसका लुक अलग ही देखने को मिलता है। ऐसे में आप इस रंग का कम से कम एक आउटफिट अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...