
Holi Special 2024: होली की मस्ती के बाद सबसे मुश्किल काम है ‘रंगो को छुड़ाना’, कैसे करें इस मुश्किल काम को मिनटों में, वो भी बिना नुक्सान के, जानिए।
होली रंगों का त्योहार है। एक दूसरे को रंग लगाने और खूब मस्ती करने वाले लोग, इस दिन का बहुत बेसब्री से इन्तजार करते हैं। पर इस आनंद और हुड़दंग के बीच आपकी त्वचा का क्या, जिसका आप पूरे साल ख्याल रखते हैं ?
ऐसे में हम आपको कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप को होली के रंगों से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आपकी त्वचा पहले जैसी ही निखरी हुई नजर आएगी।
एलोवेरा जेल और शहद

एलोवेरा जेल से आप ‘स्किन केयर’ कर सकते हैं यह त्वचा को मॉस्चुरिज़र करता है। आप डायरेक्ट भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा इसमें शहद मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है ।
बर्फ का टुकड़ा लगाएं

होली में रंग खेलने के बाद स्किन की देखभाल करने के लिए आप बर्फ के टुकड़े भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन पर बर्फ के टुकड़े रगड़े, इससे स्किन का ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और स्किन ग्लो करने लग जाती है।
दूध

स्किन की देखभाल करने के लिए आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं इससे त्वचा क्लीन होती है और इसमें मौजूद फैटी एसिड और लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध में ‘एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज’ होतीं है, जो चेहरे पर लगे रंग को रिमूव करती है।
दही और शहद का फेस पैक

होली खेलने के बाद स्किन पर दही और शहद का पेस्ट लगाने से रंगों को असानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए दही में दो चम्मच शहद और दो चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। इस तरह से दही और शहद लगाने से स्किन पहले की तरह ग्लो करने लगेगी।
