क्या आप भी पसंद करते हैं खाने के बाद लस्सी पीना ? हो सकते हैं नुक्सान !

Date:

गर्मी में लस्सी पीने का अपना अलग ही मज़ा है, ज्यादातर लोग खाने के साथ लस्सी पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी खाना खाने के बाद लस्सी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। यही नहीं, रात को सोने से पहले भी अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो ये भी आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद लस्सी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं,

डायबिटीज

ज्यादातर लोग खाने के बाद लस्सी पीना पसंद करते हैं , लस्सी फुल फैट दूध से बनाई जाती हैं जिस कारण बॉडी में शुगर लेवल बढ़ सकता है इसलिए डायबिटिज के मरीज़ों को लस्सी नहीं पीनी चाहिए। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी किडनी पर भी पड़ सकता है। इसलिए शुगर के मरीज को लस्सी पीने से बचना चाहिए।

बढ सकता है वजन

गर्मी में बॉडी को हाइड्रेटेड और पेट को ठंडा रखने के लिए लस्सी पी जाती है। लस्सी में दूध और चीनी होती है, जो कैलोरी इनटेक को अफेक्ट कर सकता है। वहीं, लस्सी में प्रोटीन होने के कारण इसे पीने के बाद आपको नींद आती है, जिससे सोने के बाद शरीर के लिए इसे पचाना मुश्किल होता है। इसलिए सोने से पहले लस्सी पीने से बचना चाहिए।

त्वचा संबंधी दिक्कत

लस्सी का बहुत ज्यादा सेवन कभी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, जिन लोगों को एक्जिमा जैसी दिक्कत पहले से हो, उन्हें तो लस्सी पीने से हमेशा बचना चाहिए।

लैक्टोज इंटॉलरेंट

दूध और  दूध से बने हर प्रोडक्ट्स में लैक्टोज पाया जाता है, जिसे पचाने में कई लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में लैक्टोज इंटॉलरेंट वाले लोगों को लस्सी नहीं पीनी चाहिए, इसके कारण ब्लोटिंग, गैस, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह एक अनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।

हो सकता है सर्दी-जुकाम

गर्मी के मौसम में लोग रात को खाने के बाद ठंडी लस्सी पीना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन ये शरीर में म्यूकस बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है। इससे खांसी-जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...

सफलता की बाधाएं: महिला उद्यमियों के बारे में रोचक तथ्य

करीब पचास साल पहले अगर किसी ने महिला उद्यमी...

फलियों की कटाई के बजाय, एक दिन चॉकलेट का निर्माण प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा

WWF की रिपोर्ट के अनुसार, कोको की फसल के कारण पश्चिम अफ्रीका, विशेषकर घाना और कोटे डी आइवर में हैरान-जनक वनों की कटाई हो रही है।