एब्यूसिव रिश्तों में क्यों रहती हैं महिलाएं?

Date:

किसी महिला के लिए यह स्वीकार करना काफी मुश्किल हो सकता है कि उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है या हो रहा है। उन्हें लगता है कि वे दुर्व्यवहार के लायक हैं, या दुर्व्यवहार का सामना करना उनकी कमज़ोरी हो गयी है। ऐसे में कई महिलाएं अपने साथ हो रहें दुर्व्यवहार को सहती रहती हैं और अपनी कमजोरी समझ कर आगे बढ़ जाती हैं।

लेकिन कई बार उनकी इस चुप्पी का परिणाम इतना घातक हो जाता है कि उसकी भरपाई करना मुश्किल हो जाता है, यहां तक कई बार घर बचाने की कोशिश में उनका और बच्चों का भविष्य भी ख़राब हो सकता है।
एब्यूसिव रिलेशनशिप के कारण
एब्यूसिव रिलेशनशिप के कई कारण हो सकते हैं , प्रताड़ित करने वाले और प्रताड़ित होनेवाले दोनों का बचपन कैसे बीता है, इसका भी उनके व्यवहार पर असर पड़ता है। तो आइये जानते हैं एक्सपर्ट्स के अनुसार, क्या होते हैं एब्यूसिव रिलेशनशिप के कारण,
फाइनेंशियली डिपेंडेंट
कई बार अधिकतर महिलाएं आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से पुरुष से जुड़ी होती हैं, इसलिए वो पुरुष की हर ज़्यादती बर्दाश्त कर लेती हैं। आसान शब्दों में कहें तो, जब कोई महिला पूरी तरह से अपने पति पर निर्भर रहती है, तो उसे अलग होने से पहले कई सारी चीज़ों के बारे में सोचना पड़ता है। खासतौर से अगर आपके बच्चे भी साथ हों तो।
कॉन्फिडेंस की कमी
एब्यूसिव रिलेशनशिप को झेलने की एक बड़ी वजह महिलाओं में आत्मविश्वास की भी कमी होती है। ये समस्या भी पति पर डिपेंडेंसी की वजह से ही आती है। अलग होने के बाद लाइफ कैसी हो जाएगी, कैसे चीज़ें मैनेज होंगी, घर कैसे चलेगा। ऐसे विचार घबराहट पैदा कर देते हैं।
इमोशनल डिपेंडेंसी
महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा इमोशनल होती हैं। साथ रहते हुए वो पार्टनर पर फाइनेंशियली ही नहीं बल्कि इमोशनली भी डिपेंडेट हो जाती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं अपने पति में अपने पिता की छवि तलाशती हैं। ऐसे में यदि किसी महिला का पिता उसकी मां को पीटता या गाली देता था, तो उसे भी पति के हाथों पिटना सामान्य बात लगती है ।
लोग क्या कहेंगे
एब्यूसिव रिलेशनशिप में रहने की जो सबसे बड़ी वजह है वो है कि लोग क्या कहेंगे। महिलाओं को इसका सबसे ज्यादा डर होता है और इसी डर की वजह से वो चाहकर भी आवाज उठाने नहीं उठा पातीं।
कैसे निकलें बाहर ?
एब्यूसिव रिलेशनशिप से उबरने के लिए सबसे पहले महिला को इसकी जानकारी होनी चाहिए कि वो जो सहन कर रही है, वो एब्यूसिव व्यवहार है। और साथ ही हर महिला को सरकार द्वारा बनाये गए कानूनी अधिकारों को जानना चाहिए। यदि आपका पति आपको प्रताड़ित करता है, तो पति से इस बारे में शांति से बात करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...