Sawan 2024: शिव जी को प्रसन्‍न करने के लिए हाथों में लगाएं भगवान शिव से जुड़ी खूबसूरत मेहंदी ! 

Date:

सावन का महीना भागवान शिव जी को समर्पित है और इस महीने में बहुत सारे ऐसे अवसर आते हैं, जब महिलाएं सजने सवरने के साथ हाथों में मेहंदी लगवाती हैं।  सावन में मेहंदी लगवाने का एक अलग ही मजा होता है। मेहंदी की सोंधी खुशबू, सावन की हरियाली और शिव जी की भक्ति सभी मिलकर बहुत ही खूबसूरत माहौल बना देते हैं। ऐसे में अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मेहंदी डिजाइंस की खोज कर रही हैं, तो आज हम दिखाएंगे आपको मेहंदी की कुछ बहुत ही खूबसूरत डिजाइंस, जो आप अपनी हथेलियों पर लगा सकती हैं।

शिव परिवार वाली मेहंदी

शिव परिवार वाली मेहंदी की डिजाइंस में आप भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की आकृतियां बनाकर अपने हाथों को सजा सकती हैं। इसके साथ ही आप उंगलियों पर त्रिशूल और डमरू की  डिजाइन भी बना सकती हैं। ध्यान रखें कि सभी आकृतियां स्पष्ट और सुंदर हों। आप डमरू की आकृति को इन डिजाइंस में कई तरह से शामिल कर सकती हैं।

शिव डमरू की  डिज़ाइन

शिव डमरू की डिज़ाइन सावन में भगवान शिव को बेहद लोकप्रिय हैं। डमरू, जो भगवान शिव का प्रतीक है, को मेहंदी में शामिल करके  आप शिवजी की भक्ति प्रकट कर सकती हैं। हाथों में मेहंदी के द्वारा मंदिर की डिजाइंस भी अत्यंत आकर्षक लगती हैं। आप इसमें शिवलिंग और त्रिशूल की झलक भी दिखा सकती हैं। इसके अलावा आप मेहंदी के कोन की मदद से नंदी भी बना सकती हैं।

शिव मंत्र लिखें हाथों में

आप अपनी मेहंदी डिजाइन में भगवान शिव के मंत्र और शिव श्लोक  भी शामिल कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप जिस आर्टिस्ट से मेहंदी लगवा रही हैं, उसकी राइटिंग अच्छी हो और उसने अच्छे फॉन्ट्स में मंत्र लिखा हो। इन मंत्रों को लिखकर, उनके चारों ओर सुंदर आकृतियां और बेलें बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।

बैक हैंड डमरू मेहंदी डिज़ाइन

बैक हैंड डमरू मेहंदी डिज़ाइन देखने में बहुत आकर्षण और बेहद ही खूबसूरत लगती है। आप कई तरह से डमरू की डिजाइंस बना सकती हैं। डमरू के साथ बेल डिजाइंस भी बना सकती हैं। आप बैक हैंड पर एक बड़ा सा डमरू बनाकर, उसके चारों ओर बेलें, फूल और पत्तियों की डिजाइंस बना सकती हैं। वहीं हथेली के फ्रंट  पर आप त्रिशूल और शिवलिंग बनाकर अपनी  मेहंदी डिजाइन को कंप्‍लीट कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...