प्रिय पाठिकाओं
नमस्कार
नवंबर की ठंडी हवाओं के साथ ही माहौल में एक खास सी रौनक घुलने लगती है वेडिंग सीजन की। सजे हुए मंडप, झिलमिलाती रोशनी, महकते फूल और चेहरे पर मुस्कानें। यही तो है भारत की असली चमक। इस बार हमारी अदीरा मैगजीन का ये विशेषांक उसी उल्लास, उसी खूबसूरत शुरुआत को समर्पित है।
हर वेडिंग सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों, दो कहानियों और दो सपनों का मिलन होती है। यही कारण है कि हमने इस अंक में “Wedding-सपनों से सजी हुई एक खूबसूरत शुरुआत” से लेकर “होस्टिंग हैप्पीनेस” तक, शादी को उसके हर रंग में महसूस किया है। Timaraa वेडिंग बुटीक से लेकर ओफिरा लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी तक यह सीजन ट्रेंड्स के साथ परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक है।
लेकिन जिंदगी सिर्फ शादियों और उत्सवों तक सीमित नहीं। हमने इस अंक में उन कहानियों को भी जगह दी है, जो जीवन की असली शक्ति और प्रेरणा हैं – सिंगल पैरेंटिंग की यात्रा, महिला उद्यमिता, और आशना फाउंडेशन की समाज बदलती पहल।
कला, संस्कृति और आत्मविकास भी इस सफर के साथी हैं “मधुबनी कला”, “ग्रीन प्लेट इकोनॉमी”, “डायरी से दोस्ती” और “खुद के लिए जीना शुरू करें” जैसी रचनाएँ हमारे पाठकों को भीतर तक छू जाएँगी।
क्या आपके मन में भी है कोई कविता, कोई कहानी या कोई अनुभव जो आप शब्दों में ढालना चाहती है? तो अदीरा आपके शब्दों का मंच बनने को तैयार है। आपकी रचना हो सकती है हमारी अगली प्रस्तुति। हमें मेल करें aapkiadira@gmail.com या व्हाट्सएप पर भेजें: 9116200518 आपके जज्बात, आपके शब्द अब सब तक पहुंचेंगे अदीरा के साथ।
https://drive.google.com/file/d/1vYAzk2HaMQNee-yTGw1zoVzFhNabogqk/view?usp=drive_link
