शादी जीवनभर का एक खूबसूरत रिश्ता होता है। लेकिन शादी को लेकर बहुत से लोगो को कन्फूजन होता है कि, अरेंज मैरिज करनी चाहिए या लव मैरिज, और दोनों में बेहतर क्या है। हर व्यक्ति के पास इस सवाल का जबाब अलग- अलग हो सकता है। कोई भी व्यक्ति उससे शादी करना चाहता जिससे वह प्यार करता है या फिर उससे जिसे उसके घर वाले चुनते है। भारत में ज़्यदातर अरेंज मैरिज होते है, माता-पिता का मानना है कि, अरेंज मैरिज ज्यादा सक्सेसफुल होती है। यही आप हाल ही में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है तो अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे है प्यार के कुछ टिप्स…

एक दूसरे से करें बातें शेयर

बातचीत हर रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती है। आप जितना एक-दूसरे से बात करेंगे उतने ही बेहतर तरीके से एक दूसरे को समझ पाएंगे। आपको अपने पार्टनर की आदतों, पसंद, नापसंद और शौक के बारे में जानना भी जरूरी है। आप आपस में जितनी बात करेंगे आपके रिश्ते ही उतने बेहतर होंगे और इससे आप एक- दूसरे के बारे में सभी जानकारी ले पाएंगे, जो आपके रिश्ते के लिए बहुत आवश्यक है।
एक-दूसरे में दिखाएं दिलचस्पी

आप एक दूसरे के ज़िंदगी में शामिल होने जा रहे हैं तो उनसे जुडी चीज़ों में दिलचस्पी लें। आप एक-दूसरे को जानने के लिए खुद को और अपने पार्टनर को वक्त दें। अगर आप अपने पार्टनर में रुचि नहीं दिखाएंगे, तो आपका रिश्ता नीरस हो जाएगा, और आप अपनी शादी में प्यार नहीं खोज पाएंगे।
रिश्तों में नई राहें बनाएं

किसी भी रिश्ते में प्यार बहुत मायने रखता है। जो दो अनजान लोगों के बीच की दूरियों को काम करता है। ऐसा जरुरी नहीं है कि, सबको पहली नज़र में ही प्यार हो जाये। अरेंज मैरिज में सभी चीज़े व्यवस्थित होने में समय लगता है। इसलिए अपने साथी के साथ खुद को सहज बनाएं, और अपने साथी को सहज होने का मौका दें। धीरे-धीरे समय के साथ आप एक-दूसरे से प्यार करने लगेंगे।
एक-दूसरे को समय देना है जरुरी

लव मैरिज में आप पहले से एक-दूसरे से मिले होते हैं और एक-दूसरे को काफी अच्छी तरीके से जानते हैं। लेकिन अरेंज मैरिज में आप दोनों ही एक-दूसरे के लिए अजनबी होते है। यदि आप एक- दूसरे को समय नहीं दे रहें है तो ये आपके और भी मुश्किल हो जायेगा। अपने पार्टनर को जानने के लिए बातें करना जरुरी है और और बातें करने के लिए एक-दूसरे को समय देना भी।
