इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकार भूमिका मीना इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में वो क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘चिड़िया उड़’ जो 15 जनवरी 2025 को अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई उसमें नजर आई थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, भूमिका मीना और सिकंदर खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक 20 वर्षीय लड़की सहर की है, जिससे राजस्थान में कोई ऐसी गल्ती हो जाती है जिसके कारण वो मुंबई आज जाती है और कमाठीपुरा के रेड-लाइट एरिया में फंस जाती है। यह सीरीज़ अंडरवर्ल्ड और सेक्स वर्कर्स की दुनिया को दर्शाती है। ये लड़की अकेले ही इन सभी चीजों का सामना करती है लेकिन हार नहीं मानती। वहीं सहर के हाथों कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जो उसे मुसीबत में डालता रहता है लेकिन इसका जज्बा कम नहीं होता। फिल्म में आगे वो अंडरवर्ल्ड और कमाठीपुरा से कैसे बचती है और वहां क्या क्या करती है, ये सब दिखाया गया है। वहीं IMDB ने इस सीरीज़ को 3.5/5 स्टार्स की रेटिंग दी है।
डॉक्टरी छोड़ शुरू की एक्टिंग
हाल ही में एक इंटरव्यू में भूमिका मीना ने बताया कि कैसे उन्होंने एमबीबीएस के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बारे में सोचा। उन्होंने अपने पेरेंटस को बताया लेकिन दोनों ने कुछ खास सपोर्ट नही किया। हालांकि कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें पहली शॉर्ट फिल्म चूहेदानी मिली। इसके अलावा उन्होंने कई एड शूट भी किये। लेकिन एक्ट्रेस को खास पहचान सीरीज चिडिया उड़ से मिली।
