प्रतीक और सिद्धार्थ बनने की कोशिश में अभिषेक कुमार

Date:

BIGG BOSS 17: कलर्स के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सलमान खान के शो में टोटल 17 कंटेस्टेंट्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दो स्टार कपल ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। घर में एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की एंट्री भी हुई है, जो सलमान खान के सामने स्टेज पर ही बुरी तरह भिड़ते हुए नजर आए। दोनों की लड़ाई पर यही ब्रेक नहीं लगा।

अभिषेक और ईशा की लड़ाई घर के अंदर भी हुई। इसी के साथ,अभिषेक शो में जाते ही बाकी और कंटेस्टेंट्स से भी भिड़ते नजर आएंगे, जिसकी झलक बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में दिख गई है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 के मेकर्स ने एक धांसू प्रोमो शेयर किया है, जिससे साफ हो गया है कि शो में पहले दिन ही बहुत सारे कलेश होगें। प्रोमो में सबसे पहले ईशा और अभिषेक की लड़ाई दिखाई देने वाली हैं, जिन्हें सब मिलकर शांत करवाते दिखाई देने वाले हैं।

इसके बाद अभिषेक कुमार की लड़ाई अरुण माशेट्टी से हो जाएगी और इस बहस के बीच सनी आर्या की एंट्री होती हैं। वह अभिषेक कुमार को यह समझाने के लिए आते हैं लेकिन अभिषेक उनसे भी लड़ने लगते हैं। अभिषेक उन्हें धक्का देने लगते हैं। प्रोमो के आखिर में अभिषेक कुमार ने अनुराग डोभाल को धक्का दे दिया है। इसके बाद घर के सभी लोग अभिषेक पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 में आते ही कई सारे नियम तोड़ डाले हैं। ऐसे में उन्हें पहले दिन ही बिग बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शो में कई बार कंटेस्टेंट्स को लड़ाई के कारण सजा भी मिल चुकी है।

जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक कुमार टीवी एक्टर हैं। उन्हें सीरियल उडारियां से पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इसके साथ ही अभिषेक कुमार कई टीवी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। अभिषेक अपनी को-स्टार ईशा मालवीय को डेट करके भी खबरों में छाए हुए हैं, जो बिग बॉस 17 के उनके साथ आई हैं।

READ MORE: 16 साल की उम्र में खड़ी की 100 करोड़ की कंपनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जूलियन्स ऑक्शन्स के ब्लॉकबस्टर “म्यूजिक आइकन्स” की हुईं नीलामी

संगीत की यादगार वस्तुओं की ऐतिहासिक बिक्री के लिए...

भारत में XFG, नए कोविड-19 वैरिएंट के 163 मामले सामने आए

मध्य प्रदेश में एक नया को-वैरिएंट निकल आया है...

संसद में महिलाएँ 1995-2025

IPU द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में पिछले तीन दशकों...