बिना किसी दवा के पाएं कब्ज से छुटकारा

Date:

गलत खानपान और जीवनशैली की वजह से कब्ज की समस्या होने लगती है। कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी दिक्कत है जिसकी वजह से शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। शुष्क मल यानी कब्ज की वजह से बवासीर जैसी बीमारी भी होती है। कब्ज की परेशानी ज्यादा दिनों तक रहे तो ये सेहत पर बहुत ही बुरा असर डालती है। डॉक्टर की सहायता लेकर दवाओं के जरिए इसका इलाज संभव है। हालांकि आप खुद अपने दिनचर्या में परिवर्तन लाकर इस परेशानी को दूर सकते हैं। हम आपको ऐसे पांच उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे कब्ज की परेशानी से बहुत हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। 

जीरा चूर्ण
अजवाइन और जीरे को हल्के आंच पर भूनकर उससे चूर्ण तैयार करें। अब इस चूर्ण में काला नमक पीस कर मिला लें। इस चूर्ण को हर दिन करीब आधा चम्मच हल्के गर्म पानी के साथ लें। नियमित ऐसा करने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाएगी।

आसानी से पचने वाला भोजन करें
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको खानपान में बदलाव की सबसे अधिक जरूरत होती है। आपको कब्ज होती है या कब्ज से बचना चाहते हैं तो ऐसा भोजन करें जो आसानी से और बढ़िया तरीके से पच जाए। इसके साथ ही आपको हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना है। अधिक समय तक भूखा रहने से भी कब्ज की परेशानी हो सकती है, बीच-बीच में कुछ खाते रहे, ज्यादा समय कर उपवास न करें।

प्राणायाम
आप सुबह की फ्रेश हवा में बैठ कर प्राणायाम करें तो आपकी पेट संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएगी। आप कपालभाति, अनुलोम विलोग जैसे प्राणायाम जरूर करें। इससे आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे और कब्ज जैसे परेशानियां भी दूर होंगी।

गर्म दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में कुछ बूंदे घी की मिला लें और इसका सेवन करें। ऐसा नियमित करने से पेट साफ होने लगता है और कब्ज की परेशानी खत्म हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है।...