महिलाओं को अकसर घर से बाहर जाके काम करना की आजादी नही होती है। ऐसे में एक ऐसी महिला ने अनोखी मिसाल पेश की है कि घर में रहकर भी पैसा और नाम कमाया जा सकता है। यह कहानी है उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी की रहने वालीं यशोदा लोधी की जिसने केवल 3-4 महीनों में ना केवल इंटरनेट पर लाखों फॉलोवर्स कमा लिए, बल्कि फ़र्राटेदार English में बात करने की वजह से तेजी से Viral भी हो गईं।
12 वीं पास महिला कमा रही लाखों
जिस यशोदा ने कभी घर के बाहर जाकर कोई नौकरी नहीं की, उस 12वीं पास महिला ने जब वीडियो बनाकर YouTube पर सैंकड़ों लोगों को अंग्रेजी सिखाना शुरू किया तो उसके आसपास और घरवालें हैरान रह गए!
यशोदा ने केवल 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। लेकिन वो हमेशा से इंग्लिश बोलना सीखना चाहती थीं। जिसके चलते जब वह English Speaking सीखने लगीं, तो उन्होंने अपने ज्ञान को सबके साथ शेयर करने का सोचा। यशोदा ने ‘English with Dehati Madam’ के नाम से अपने Youtube Channel की शुरुआत की, जहाँ वह कमाल की अंग्रेज़ी बोलती और लोगो को सीखाती हैं।
यशोदा पर है परिवार की जिम्मेदारी
यशोदा के पति मजदूरी करके घर चलाते थे, लेकिन अचानक उनके पति का एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से परिवार की पूरी ज़िम्मेदारी यशोदा के कन्धों पर आ गई थी। इस दौरान बिना कोई फैंसीनेटिंग बैकग्राउंड या ब्राइट लाइटिंग के बावजूद भी वह बेहद सादगी से वीडियोज़ बनाने लगीं। आज यशोदा के चैनल पर लाखों Subscribers हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे वह महीने में 70-80 लाख कमाकर अपने परिवार को संभाल रही हैं।
