Facebook Instagram X-twitter Youtube
Sign In
Subscribe
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
Reading: दिल और जिगर का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है बुरा हाल
Share
ऑडीओ
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every WomanAap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
Font ResizerAa
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Search
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman > Blog > हेल्थ & ब्यूटी > दिल और जिगर का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है बुरा हाल
हेल्थ & ब्यूटी

दिल और जिगर का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है बुरा हाल

Adira
Last updated: June 30, 2025 7:56 am
Adira
5 months ago
Share
दिल और जिगर का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है बुरा हाल!
pc - social media
SHARE

बॉलीवुड में हमारी आंखें हर समय “”दिल”” और “”जिगर”” के गाने गुनगुनाने लगती हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में ये ही दोनों शरीर के बहुत महत्वपूर्ण और अलग-अलग अंग हैं। दिल (Heart) जहां पूरे शरीर को रक्त आपूर्ति करता है, वहीं जिगर (Liver) न सिर्फ हमारे शरीर की सफाई व्यवस्था करता है, बल्कि पाचन भी उसका मुख्य केंद्र है। चलिए जानते हैं इनकी सेहत का ध्यान रखना क्यों बेहद ज़रूरी है और हमें कौन-से एहतियात बरतने चाहिए। तो आइये जानते है इसके बारे मे


दिल (Heart) – जीवन का इंजन

हृदय एक शक्तिशाली मांसपेशीय अंग है, जो चौबीसों घंटे शरीर के हर अंग तक रक्त पहुंचाने का काम करता है। इसमें चार कक्ष होते हैं – दायां और बायां आलिंद तथा दायां और बायां निलय। इन कक्षों में समन्वय बनाकर ब्लड पंप किया जाता है। दिल में एक विशेष विद्युत प्रणाली होती है, जो इसकी धड़कन को नियंत्रित करती है। यह प्रणाली ही पूरे हृदय क्रिया-कलापों की ऊर्जा का स्रोत है। चार वाल्व – ट्राइकसपिड, पल्मोनिक, मिट्रल और महाधमनी वाल्व रक्त को एक ही दिशा में प्रवाहित करते हैं ताकि ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहे।

भारत में हृदय रोग की स्थिति

पिछले दशकों में भारत में दिल की बीमारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां पहले बुजुर्ग ही इसकी चपेट में आते थे, अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पहले माता-पिता अपने बुजुर्गों का इलाज करवाते थे, अब बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल की दौड़ लग रही है।

हृदय रोगों से मौतों में बीते 50 सालों में जबरदस्त इजाफा हुआ है, विशेषकर 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों में। हालीया रिपोर्ट के अनुसार 10 में से 4 मौतें 45 वर्ष से कम आयु के लोगों में हो रही हैं। पिछले 10 सालों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में 75% तक वृद्धि दर्ज हुई है। 40 साल से कम उम्र के करीब 25% लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। वहीं 50 साल से कम के करीब 50% लोगों को हृदय रोगों का खतरा बना रहता है।

भारतीय पुरुषों में कम से कम 50% हार्ट अटैक 50 साल की उम्र से कम में ही हो रहे हैं। उनमें अचानक कार्डियक अरेस्ट का भी बहुत बड़ा प्रतिशत है। चौंकानेवाली बात यह है कि अब 35 साल से कम उम्र में भी हार्ट अटैक कोई आम बात हो गई है।

हृदय रोग के संकेत

शुरुआती स्टेज में दिल की बीमारी का पता चलना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन अगर सीने में दर्द, सांस फूलना, बांह या कंधे में दर्द, थकावट, चिपचिपा पसीना, गर्दन में जकड़न या अपच जैसी समस्याएं नजर आती हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

दिल को रखें दुरुस्त – कुछ आसान उपाय

संतुलित आहार लें जिसमें हरी सब्जियां, फल, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कम नमक और कम वसा हो। रोजाना व्यायाम करें, योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं। याद रखिए – “सेहतमंद दिल, खुशहाल जिंदगी।”

जिगर (Liver) – शरीर का फ़िल्टर सिस्टम

अब जिगर यानी लिवर की बात करते हैं। यह शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग है और लगभग 500 से अधिक काम करता है। यह पाचन में मदद करता है, खून से विषैले तत्वों को हटाता है, पित्त बनाता है और ऊर्जा का भंडारण करता है।

लिवर से जुड़ी समस्याएं

गलत जीवनशैली, शराब का अत्यधिक सेवन, वायरल संक्रमण (जैसे हेपेटाइटिस B और C), मोटापा और अनियमित खानपान लीवर की सेहत पर सीधा असर डालते हैं।

भारत में लीवर से संबंधित प्रमुख रोगों में फैटी लीवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर कैंसर शामिल हैं। समस्या यह है कि इनके शुरुआती लक्षण बहुत आम होते हैं या दिखाई ही नहीं देते। इसलिए रोग पकड़ में तब आ जाता है जब स्थिति गंभीर हो जाए।

लिवर को रखें स्वस्थ – जरूरी सावधानियां

तले-भुने चीज़ों से परहेज करें। शराब पीना या तो पूरी तरह से नहीं करें या सीमित ही करें। वज़न कंट्रोल में रखें। नियमित रूप से लीवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और हेपेटाइटिस की जाँच करवाएं। हेपेटाइटिस A और B से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।

भारत में लिवर रोग की स्थिति

WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल भारत में करीब 10 लाख लोग लीवर रोगों की चपेट में आते हैं, जिनमें से लगभग 2 लाख लोगों की मौत हो जाती है। खासकर फैटी लीवर और हेपेटाइटिस के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं।

लीवर की खासियत

क्या आप जानते हैं कि लीवर में इतनी खासियत होती है कि अगर उसका कोई हिस्सा कट भी जाए तो यह खुद को दोबारा रीजनरेट कर सकता है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे बाल या नाखून फिर से बढ़ते हैं। इसका मतलब है कि अगर हम अपनी जीवनशैली में थोड़ा सुधार करें तो लीवर खुद ही काफी हद तक ठीक हो सकता है।

जैसे दिल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, वैसे ही जिगर के बिना शरीर की सफाई और ऊर्जा प्रबंधन असंभव है। सही खानपान, नियमित जांच और स्वस्थ आदतों के जरिए हम इन दोनों अंगों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

याद रखें: दिल और जिगर की देखभाल करें, वरना सेहत होगी बेहाल

You Might Also Like

स्किन केयर ट्रीटमेंट्स से सावधान! जानिए कौन-से उपाय आपकी त्वचा को बना सकते हैं नुकसान

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलु हेयर मास्क।

Women With Widest Mouth: यह है दुनिया की सबसे चौड़े मुंह वाली महिला,देखकर हो जायेंगे हैरान

BE HAPPY Movie: मूवी का पोस्टर और रिलीज डेट आउट जानिए कब होगी फिल्म रिलीज!

TAGGED:#ADIRA#heartattack #attackheart #heartattacksurvivor #lifepartner #partnersforlife #partnerforlife #partnerinlife #lifetimepartner . . . Created by Inflact Hashtags GeneratorcureHEALTHliverliver and heartwomen
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article हिमाचल की बेटी ने किया कमाल: मां के दर्द ने दिया आइडिया, अब जापान में दिखाएंगी अपना इनोवेशन हिमाचल की बेटी ने किया कमाल: मां के दर्द ने दिया आइडिया, अब जापान में दिखाएंगी अपना इनोवेशन
Next Article मराठी संस्कृति की शान : पैठणी साड़ी की कहानी मराठी संस्कृति की शान : पैठणी साड़ी की कहानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Media
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
टॉप स्टोरीज
Ruma Devi अपने गाँव की महिलाओं को सिलाई और हस्तशिल्प सिखाती हुई, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल।

Ruma Devi: हुनर से सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी

By Adira
3 hours ago
एक व्यक्ति रोज़ाना छोटी-छोटी आदतें अपनाते हुए अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव लाते हुए।

Daily Motivation: छोटे-छोटे आदतें बड़े बदलाव लाती हैं

By Adira
3 hours ago
“माता-पिता अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ और फल खिलाते हुए, हेल्दी और मजेदार तरीके से।

अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के तरीके

By Adira
3 hours ago
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman

Our Categories

  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Subscribe Us

Other Links

  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up