![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/05/1-8-1024x576.webp)
‘मां’…..मां एक ऐसा रूप है जिनकी व्याख्या करना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता है क्योंकि ‘माँ’ एक शब्द या इंसान नही है बल्कि यह एक ऐसी भावना है जिसकी व्याख्या करना बहुत ही मुश्किल है। मां हर दिन, हर समय और हर पल अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त रहती है। हम चाहे कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन अपनी मां के लिए हमेशा बच्चे ही रहते हैं।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/05/2-11-1024x682.webp)
एक मां ही है जिसके लिए जितना भी करो कम है, क्योंकि मां की बराबरी इस संसार में कोई नहीं कर सकता है। किसी ने सच ही कहा है कि ईश्वर हर जगह नहीं पहुंच सकता, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है। मदर्स डे के दिन बच्चे अपनी मां को Mother’s day की बधाई देते हैं और उनके प्रति सम्मान, प्यार और अपनी भावना व्यक्त करते हैं। इसके अलावा बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें गिफ्ट भी देते हैं।
मदर्स डे की शुरुआत
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/05/3-11-1024x576.webp)
मदर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले एक अमेरिकन महिला एना जॉर्विस ने की थी। हालांकि, मदर्स डे को मनाने की शुरुआत औपचारिक रूप से 9 मई 1914 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने की थी। उस समय अमेरिकी संसद में कानून पास करके हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने का फैसला लिया गया था। तब से हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे मनाया जाने लगा।
अहमियत को तो यूँ शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं है लेकिन फिर भी आप अपनी मां को इस ख़ास दिन कुछ अनोखे और प्यारे सन्देश भेजकर विश कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी प्यारी मां को मैसेज के जरिये मदर्स डे की बधाई देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं,
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/05/4-9-1024x576.webp)
हर रिश्ते में मिलावट देखी
कच्चे रंगों की सजावट देखी
लेकिन सालों साल देखा है
मां को उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी
न ममता में कभी मिलावट देखी !
Happy Mother’s Day Maa!
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/05/5-7-1024x576.webp)
उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता
दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता
Happy Mother’s Day Dear Maa !