Facebook Instagram X-twitter Youtube
Sign In
Subscribe
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
Reading: अदीरा स्पिरिचुअल क्लब का आयोजन: जानिए क्यों जरूरी है धर्म और आध्यात्म का संतुलन
Share
ऑडीओ
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every WomanAap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
Font ResizerAa
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Search
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman > Blog > इवेंट > अदीरा स्पिरिचुअल क्लब का आयोजन: जानिए क्यों जरूरी है धर्म और आध्यात्म का संतुलन
इवेंट

अदीरा स्पिरिचुअल क्लब का आयोजन: जानिए क्यों जरूरी है धर्म और आध्यात्म का संतुलन

Adira
Last updated: September 14, 2025 11:20 am
Adira
3 months ago
Share
लखनऊ भक्ति संवाद कार्यक्रम में धर्म और आध्यात्म पर मार्गदर्शन देते अतिथि
अदीरा स्पिरिचुअल क्लब द्वारा लखनऊ में आयोजित हुआ भक्ति संवाद
SHARE

लखनऊ। अदीरा स्पिरिचुअल क्लब द्वारा शनिवार को अवध विहार योजना स्थित भागीरथी एन्क्लेव में भक्ति संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म, आध्यात्मिक चिंतन और साधना के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों और सोसाइटी निवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

संकल्प ही सफलता का आधार
क्लब की संस्थापिका और सीईओ रितिका चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए दृढ़ संकल्प बेहद ज़रूरी है। यदि हम संकल्पित हैं तो उसके विकल्प नहीं खोजने चाहिए, बल्कि निर्धारित समय पर कार्य को पूरा करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जब कोई व्यक्ति अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करता है तो उसे भीतर से एक अनोखी ऊर्जा का अनुभव होता है, जो जीवन की दिशा बदलने की ताक़त रखती है।

मन की शांति और संतुलन पर जोर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ, गैंडमास्टर रेकी हीलर सोहानी पांडेय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए मन की शांति सबसे आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच और आत्म-चिंतन व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने ने योग और प्राणायाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उनके अनुसार नियमित अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि विचारों को सकारात्मक दिशा में मोड़ने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यही मन की शांति और जीवन की स्थिरता का आधार है।

धर्म और आध्यात्म का संतुलन
अपने संबोधन में सोहानी पांडेय ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि जीवन में धर्म और आध्यात्म दोनों का संतुलन होना बेहद आवश्यक है। धर्म हमें सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों का बोध कराता है, जबकि आध्यात्म हमें आत्मा की गहराई को समझने और परमात्मा से जुड़ने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब धर्म और आध्यात्म का संतुलन जीवन में स्थापित होता है तो व्यक्ति को न केवल संतुष्टि बल्कि गहरी शांति भी प्राप्त होती है।

आयोजन ने जगाई आध्यात्मिक चेतना
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरुजनों से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन लिया और आध्यात्मिक यात्रा की महत्ता को समझा। संवाद का यह मंच लोगों को भक्ति, साधना और आत्म-चिंतन की ओर प्रेरित करने में सफल रहा। सोसाइटी के निवासियों ने इस आयोजन को न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि जीवनोपयोगी भी बताया। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक सोच और एकजुटता का वातावरण बनता है।

प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी
भक्ति संवाद कार्यक्रम में भागीरथी एन्क्लेव की अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह, समाजसेविका कंचन शुक्ला, पुष्पा शर्मा और जीडी गोयनका की शिक्षिका एकता सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचारों से इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

संतुलन से ही पूर्ण जीवन
अदीरा स्पिरिचुअल क्लब के इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि आधुनिक जीवन की व्यस्तता और चुनौतियों के बीच धर्म और आध्यात्म का संतुलन बेहद जरूरी है। धर्म हमें समाज और परिवार के प्रति कर्तव्य का बोध कराता है, जबकि आध्यात्म हमें भीतर की शांति और आत्मिक ऊर्जा से जोड़ता है। लखनऊ में आयोजित इस भक्ति संवाद ने लोगों को यह संदेश दिया कि यदि हम संकल्प, सकारात्मक सोच और आत्मचिंतन को जीवन का हिस्सा बना लें तो जीवन अधिक संतुलित और सुखमय बन सकता है।

You Might Also Like

Katrina Kaif Dance Video:ससुराल गेंदा फूल गाने पर ठुमके लगाती कैटरीना का वीडियो वायरल

70 साल की वो महिला जिन्होंने सैकड़ो लोगों को दी शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं-हीराबाई लॉबी

अदीरा, हाजिर है, फरवरी महीने के नए अंक के साथ…

आपके रिश्ते में आ गया है धोखे का साया? जानिए सच्चाई पता लगाने के 5 आसान तरीके

विंटर में डेड स्किन को हटाने के लिए बनाएं ये होममेड स्क्रब

TAGGED:#ADIRA#EVENTAdira Spiritual Clubdevotional dialogueinspiring indian womeninspiring womenlucknowLucknow Eventsspiritual programwomen
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article बच्चों में बढ़ता मोटापा: कुपोषण से भी बड़ी चुनौती, यूनिसेफ की रिपोर्ट ने किया अलर्ट
Next Article पारंपरिक भारतीय परिधान में तैयार महिला, हल्के रंग की साड़ी पहने, न्यूड मेकअप और सिंपल ज्वेलरी के साथ नवरात्रि पूजा के लिए तैयार। Navratri 2025: पहले दिन दिखें पारंपरिक और स्टाइलिश जानिए महिलाओं के लिए आसान तैयारियों के टिप्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Media
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
टॉप स्टोरीज
Ruma Devi अपने गाँव की महिलाओं को सिलाई और हस्तशिल्प सिखाती हुई, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल।

Ruma Devi: हुनर से सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी

By Adira
2 hours ago
एक व्यक्ति रोज़ाना छोटी-छोटी आदतें अपनाते हुए अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव लाते हुए।

Daily Motivation: छोटे-छोटे आदतें बड़े बदलाव लाती हैं

By Adira
3 hours ago
“माता-पिता अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ और फल खिलाते हुए, हेल्दी और मजेदार तरीके से।

अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के तरीके

By Adira
3 hours ago
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman

Our Categories

  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Subscribe Us

Other Links

  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up