Facebook Instagram X-twitter Youtube
Sign In
Subscribe
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
Reading: छोटे बच्चों के लिए अमृत समान चावल का माढ़ – जानें फायदे और सही तरीका
Share
ऑडीओ
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every WomanAap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
Font ResizerAa
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Search
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman > Blog > Featured > छोटे बच्चों के लिए अमृत समान चावल का माढ़ – जानें फायदे और सही तरीका
Featuredपेरेंटिंग & करियर

छोटे बच्चों के लिए अमृत समान चावल का माढ़ – जानें फायदे और सही तरीका

इसमें कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड और विटामिन B, C, E भरपूर मात्रा में होते हैं।

Adira
Last updated: September 6, 2025 10:06 am
Adira
3 months ago
Share
बच्चों के लिए एनर्जी और पोषण का खजाना – चावल का माढ़
SHARE
Highlights
  • चावल का माढ़ 1-3 साल के बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद।
  • डिहाइड्रेशन, डायरिया और कब्ज से राहत देता है।
  • नमक-मसाला रहित ताजा और गुनगुना माढ़ ही पिलाएं।

लखनऊ। अक्सर घरों में चावल पकाते समय निकलने वाले पानी यानी माढ़ को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह माढ़ खासकर 1 से 3 साल तक के छोटे बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है। यह न केवल बच्चों को तुरंत ऊर्जा देता है बल्कि डायरिया, कब्ज और आंतों की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है।

क्या है चावल का माढ़?
जब हम खुले बर्तन (पतेले) में चावल पकाते हैं तो उबाल आने के बाद उसमें से जो पानी अलग होता है, उसी को चावल का माढ़ कहा जाता है। इसी पानी में चावल के अधिकांश पोषक तत्व घुल जाते हैं, जो छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। यही कारण है कि अब स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस माढ़ को बच्चों को नियमित रूप से पिलाने की सलाह दे रहे हैं।

छोटे बच्चों के लिए क्यों खास है माढ
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि 1 से 3 साल की उम्र में बच्चे तेजी से बढ़ते हैं और उन्हें अधिक ऊर्जा व पोषण की आवश्यकता होती है। अक्सर इस उम्र में बच्चे सही मात्रा में पानी नहीं पीते और खाने-पीने में भी नखरे करते हैं। ऐसे में चावल का माढ़ उन्हें हाइड्रेशन के साथ-साथ अतिरिक्त पोषण भी देता है।

  1. एनर्जी का खजाना

छोटे बच्चों को रोजाना ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है ताकि उनकी ग्रोथ सही ढंग से हो सके। चावल का माढ़ कार्बोहाइड्रेट और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो बच्चों को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित रूप से माढ़ देने से उनकी एक्टिविटी और ग्रोथ दोनों बेहतर होती है।

  1. डिहाइड्रेशन से बचाव

1 से 3 साल के बच्चों में अक्सर पानी पीने से इनकार करने की आदत होती है। इससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है। ऐसे में चावल का माढ़ एक बेहतर विकल्प है। यह बच्चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और उन्हें लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है।

  1. डायरिया और पेट की समस्याओं में राहत

डायरिया, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं छोटे बच्चों में आम हैं। ऐसे समय में चावल का माढ़ बहुत कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद गुण आंतों को ठंडक देते हैं और दस्त को रोकने में मदद करते हैं। डायरिया के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर बच्चे को हल्का गुनगुना माढ़ पिलाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

  1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

छोटे बच्चों का पाचन तंत्र काफी नाजुक होता है और उन्हें हल्का भोजन ही पचता है। चावल का माढ़ हल्का होने के कारण आसानी से पच जाता है। यह पेट की जलन को भी कम करता है और आंतों को आराम पहुंचाता है।

बच्चों को माढ़ पिलाने का सही तरीका

विशेषज्ञों के मुताबिक माढ़ हमेशा ताजा और हल्का गुनगुना ही पिलाना चाहिए। इससे बच्चा इसे आसानी से पी सकेगा। इसमें नमक या मसाले बिल्कुल न डालें, क्योंकि छोटे बच्चों का पाचन तंत्र नाजुक होता है। शुरुआत में बच्चे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही माढ़ दें ताकि वह इसके स्वाद और आदत को अपना सके। जब बच्चा इसे ठीक से पीने लगे तो धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है। ध्यान रखें कि बच्चा 6 महीने से बड़ा होना चाहिए। 6 महीने से पहले केवल मां का दूध ही सबसे सुरक्षित और पोषण से भरपूर आहार है।

किफायती और प्राकृतिक उपाय
चावल का माढ़ एक बेहद सस्ता, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है बच्चों को एनर्जी और पोषण देने का। यह न केवल उनके शरीर को ताकत देता है बल्कि पेट की कई समस्याओं से भी बचाता है। अगली बार जब आप चावल पकाएं तो उसके माढ़ को बेकार समझकर न फेंकें, बल्कि इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल करें।

You Might Also Like

हरी मटर से बनाएं फेसपैक, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

भारत की ये महिलाएं हैं करोड़ो की इंस्पिरेशन

Chaitra Navratra 2025 Health Benefits:धार्मिक ही नहीं सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है नवरात्रि व्रत

पैरेंटिंग के 5 रेड फ्लैग्स: एनएलपी मास्टर कोच श्वेता गांधी ने बताया, क्यों बचपन में ही बच्चे तनाव के शिकार हो जाते हैं

Navratri 9 Colours Tips Idea2025:नवरात्रि में दिन के हिसाब से पहनें कपड़े, मिलना शुभ लाभ

TAGGED:ChildHealthTipsHealthyKidsinspiring womenNaturalNutritionParentingTipsRiceWaterForKidswomen
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article घर पर बने नरम और दानेदार मोतीचूर के लड्डू – आसान रेसिपी, बेसन और देसी घी से तैयार किए गए स्वादिष्ट भारतीय मिठाई घर पर बनाइए दानेदार और मुलायम मोतीचूर के लड्डू आसान रेसिपी
Next Article साड़ी लुक को बनाए रॉयल और स्टाइलिश – जानिए बेहतरीन हेयरस्टाइल आइडियाज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Media
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
टॉप स्टोरीज
Ruma Devi अपने गाँव की महिलाओं को सिलाई और हस्तशिल्प सिखाती हुई, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल।

Ruma Devi: हुनर से सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी

By Adira
2 hours ago
एक व्यक्ति रोज़ाना छोटी-छोटी आदतें अपनाते हुए अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव लाते हुए।

Daily Motivation: छोटे-छोटे आदतें बड़े बदलाव लाती हैं

By Adira
2 hours ago
“माता-पिता अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ और फल खिलाते हुए, हेल्दी और मजेदार तरीके से।

अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के तरीके

By Adira
2 hours ago
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman

Our Categories

  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Subscribe Us

Other Links

  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up