Facebook Instagram X-twitter Youtube
Sign In
Subscribe
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
Reading: प्रेग्नेंसी में उल्टी से परेशान हैं? डॉक्टर की ये 5 असरदार टिप्स दिलाएगी राहत
Share
ऑडीओ
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every WomanAap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman
Font ResizerAa
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Search
  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट
  • ऑडीओ
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman > Blog > हेल्थ & ब्यूटी > प्रेग्नेंसी में उल्टी से परेशान हैं? डॉक्टर की ये 5 असरदार टिप्स दिलाएगी राहत
हेल्थ & ब्यूटी

प्रेग्नेंसी में उल्टी से परेशान हैं? डॉक्टर की ये 5 असरदार टिप्स दिलाएगी राहत

Adira
Last updated: October 26, 2025 9:38 am
Adira
2 months ago
Share
प्रेग्नेंसी में उल्टी और मतली से परेशान महिला, डॉक्टर के टिप्स अपनाती हुई
SHARE

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे सुंदर दौर होती है, लेकिन इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। उन्हीं में से एक आम समस्या है – उल्टी और मतली (Morning Sickness)। शुरुआती महीनों में कई महिलाएं दिनभर वूमेंटिंग या मिचली महसूस करती हैं। कभी किसी खुशबू से, तो कभी किसी खाने को देखकर अचानक उल्टी हो जाती है। ऐसे में यह समझना मुश्किल होता है कि आखिर इससे राहत कैसे पाई जाए।

इसी परेशानी को दूर करने के लिए गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कुछ आसान और असरदार घरेलू टिप्स साझा किए हैं, जिनसे प्रेग्नेंसी में उल्टी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से –

उल्टी क्यों होती है प्रेग्नेंसी में?
डॉ. प्रियंका बताती हैं कि गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में शरीर में एचसीजी हार्मोन (hCG Hormone) का स्तर बढ़ता है। यह वही हार्मोन है जो प्रेग्नेंसी को सपोर्ट करता है और भ्रूण के विकास में मदद करता है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा के कारण उल्टी या मतली महसूस होना एक आम लक्षण है। यानी अगर आपको उल्टी हो रही है, तो यह भी एक संकेत है कि आपकी प्रेग्नेंसी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है।

ज्यादा देर भूखी न रहें
प्रेग्नेंसी में उल्टी रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि आप लंबे समय तक खाली पेट न रहें। सुबह उठते ही कुछ हल्का खा लें – जैसे बिस्किट, टोस्ट या रस्क। इससे आपका पेट स्थिर रहेगा और आपको वूमेंटिंग की संभावना कम महसूस होगी।

डॉ. प्रियंका का कहना है कि कई बार सुबह उठते ही ब्रश करने या टंग क्लीनर के इस्तेमाल से मिचली बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि ब्रश करने से पहले कुछ हल्का खा लें। इससे उल्टी की संभावना घटेगी और आप ज्यादा आराम महसूस करेंगी।

छोटे-छोटे हिस्सों में बार-बार खाएं
एक बार में बहुत ज्यादा खाने की बजाय, अपने खाने को दिन में छह छोटे हिस्सों में बांटें। इससे पेट पर दबाव नहीं पड़ेगा और पाचन भी ठीक रहेगा। बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना उल्टी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

खट्टी-मीठी चीजें मददगार
अगर बार-बार मिचली महसूस हो रही है, तो खट्टी-मीठी टॉफी या नींबू पानी ट्राई करें। इससे स्वाद बदलने में मदद मिलती है और वूमेंटिंग का एहसास काफी हद तक कम हो सकता है। कई महिलाएं अदरक वाली टॉफी या नींबू चूसने से भी राहत महसूस करती हैं।

जंक और ऑयली फूड से दूरी बनाएं
इस दौरान तले हुए, मसालेदार और भारी भोजन से परहेज करें। जंक फूड पेट को ज्यादा परेशान कर सकता है और उल्टी की स्थिति बढ़ा सकता है। इसकी जगह हल्का, उबला और पौष्टिक भोजन शामिल करें।

पानी और नींद का ध्यान रखें
शरीर में पानी की कमी उल्टी को और बढ़ा सकती है। इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी या नारियल पानी पीती रहें। साथ ही पर्याप्त नींद लें, ताकि शरीर रिलैक्स महसूस करे और हार्मोनल बदलावों से निपट सके।

प्रेग्नेंसी में उल्टी या मतली होना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन अगर यह समस्या ज्यादा बढ़ जाए या शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

You Might Also Like

बरसात में बढ़ी ‘टीनिया’ की समस्या: प्राइवेट पार्ट और जांघों के पास होने वाली खुजली को हल्के में न लें

Tan Removal at home : टैनिंग से चाहिए छुटकारा तो किचन में मिलेगा पिटारा

Best Face Sagging Serum: चेहरे के ढीलेपन को करे टाइट,बस ट्राई करे ये फेस सीरम

नए साल पर लें खास संकल्प, मिलेगी सफलता

तमिलनाडु की पहली आदिवासी पायलट जयश्री

TAGGED:#ADIRAinspiring indian womenMorning Sickness RemediesPregnancy Diet and CarePregnancy Health GuidePregnancy Tips 2025Safe Pregnancy TipswomenWomen’s Health Articles
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article ADIRA अदीरा मैगज़ीन अक्टूबर अंक 2025
Next Article छठ खरना 2025 पर गुड़ की खीर बनाते हुए महिला, मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार करते हुए दृश्य छठ खरना 2025: पहली बार रख रहे हैं व्रत और घर से हैं दूर? जानें कैसे बनाएं गुड़ की स्वादिष्ट खीर (रसियाव)
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Media
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
टॉप स्टोरीज
Ruma Devi अपने गाँव की महिलाओं को सिलाई और हस्तशिल्प सिखाती हुई, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मिसाल।

Ruma Devi: हुनर से सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी

By Adira
2 hours ago
एक व्यक्ति रोज़ाना छोटी-छोटी आदतें अपनाते हुए अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव लाते हुए।

Daily Motivation: छोटे-छोटे आदतें बड़े बदलाव लाती हैं

By Adira
3 hours ago
“माता-पिता अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ और फल खिलाते हुए, हेल्दी और मजेदार तरीके से।

अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के तरीके

By Adira
3 hours ago
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Aap Ki Adira – Celebrating the Power Within Every Woman

Our Categories

  • फैशन & लाइफस्टाइल
  • कुकिंग & बेकिंग
  • हेल्थ & ब्यूटी
  • पेरेंटिंग & करियर
  • हुनर & एम्पावरमेंट
  • पैशन & ड्रीम
  • इवेंट

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Subscribe Us

Other Links

  • Privacy Policy
  • Return & Refund Policy
  • Terms & Conditions
© 2025 Adira. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up