आज से फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। वहीं नया सप्ताह आते ही ओटीटी पर लेटेस्ट शोज और मूवीज की स्ट्रीमिंग को लेकर भी सिनेप्रेमियों का बेसब्री से इंतजार नजर आता है। तो चलिए आज हम आपको ओटीटी पर इस हफ्ते यानी 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक रिलीज होने वाली नई वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में डिटेल में बतायेंगे।
ऑफलाइन लव (Offline Love)
जापानी सिनेमा के चाहने वालों के लिए नेटफ्लिक्स एक शानदार लेटेस्ट शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम ऑफलाइन लव है। यह सीरीज 18 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी जिसमें क्योको कोईजुमी (Kyoko Koizumi) और रेवा रोमन (Reiwa Roman) जैसे जापानी एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे।
अमेरिकन मर्डर (American Murder)
अगर आप क्राइम रिलेटेड सीरीज देखने के शौकीन है तो आपके लिए आ रही है 22 साल की अमेरिका की निवासी गैबी पेटिटो के मर्डर केस को लेकर डॉक्यूमेंट्री-सीरीज। क्राइम थ्रिलर के तौर पर आपको ये पसंद आएगी। इस डॉक्यू-सीरीज को आज यानी 17 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है। ये काफी सस्पेंस वाली सीरीज है।
उप्स अब क्या (Oops Ab Kya)
साथ ही अगर आप कॉमेडी ड्रामा देखने को शौकीन हैं तो इस वीक 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर वेब सीरीज उप्स अब क्या रिलीज की जा रही है। जिसमें जावेद जाफरी और श्वेता बसु प्रसाद जैसे तमाम कलाकारों नजर आयेंगे। इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है।
क्राइम बीट (Crime Beat)
वहीं अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरह समय-समय पर जी5 (Zee5) भी एक से बढ़कर एक सीरीज लेकर आता है। तो इस बार जी5 पर शकीब सलीम स्टारर वेब सीरीज क्राइम बीट आने वाली है जो 21 फरवरी के दिन स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में शकीब एक क्राइम जर्नलिस्ट अभिषेक सिन्हा की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर काफी शानदार है, जिसने फैंस को काफी हद तक प्रभावित किया है।
