सर्दियों की नरम धूप, गरम अहसास और हाथ में अदीरा का नया अंक… हर मौसम अपने साथ एक नई कहानी लाता है। इस बार की सर्दियाँ लेकर आई है अनुभवों, सवालों, प्रेरणाओं और सौंदर्य से भरा हमारा विशेष दिसंबर संस्करण। इस ठिठुरती मौसम में हम आपके लिए उन तमाम विषयों को समेटकर लाए हैं जो आज की महिला की जिंदगी, उसके संघर्ष, उसकी जिज्ञासा और उसके सपनों से सीधे जुड़ते हैं।
इस अंक की शुरुआत हम एड्स दिवस पर आधारित एक महत्वपूर्ण लेख से कर रहे हैं, क्योंकि आज की युवा महिलाओं के लिए एचआईवी/एड्स और उससे जुड़ी जानकारी अभी भी उतनी ही आवश्यक है। साथ ही हम उन नए श्रम कानूनों पर भी प्रकाश डाल रहे हैं, जो खासतौर पर कामकाजी महिलाओं से जुड़े अधिकारों और सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
सर्दियों के इस मौसम में हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 5 फैशन ट्रेंड्स और स्टाइल टिप्स। साथ ही हम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भी एक गहरी और जरूरी चर्चा लेकर आए है। रिश्तों के बदलते समीकरणों के बीच यह अंक लेकर आया है विचारोत्तेजक लेख लिव-इन रिलेशनशिप परंपरा, परिवर्तन और भविष्य। वहीं, प्यार की पहली यात्रा हनीमून के लिए हमने चुने हैं रोमांस से भरे गंतव्य कूर्ग, मुन्नार, ऊटी, अंडमान और गोवा। और अंत में, एक ऐसा सवाल जिसे कई महिलाएँ मन में रखती हैं- सर्दियों में प्यूबिक हेयर हटाना सही है या गलत ? इस विषय पर विशेषज्ञों की जिम्मेदार और सुरक्षित सलाह आपके लिए प्रस्तुत है।
इन सबको समेटकर यह अंक आपके जीवन, पसंद, जरूरतों और भावनाओं का पूरा आईना बनने की कोशिश करता है। इस अनवरत यात्रा में हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। आपका साथ ही अदीरा की सबसे बड़ी ताकत है।
आपकी राय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आप इन विषयों के बारे में क्या सोचती हैं? अगले अंक में आप किन मुद्दों को पढ़ना चाहेंगी? क्या आपके मन में भी है कोई कविता या कोई कहानी या कोई अनुभव जो आप शब्दों में ढालना चाहती हैं? तो अदीरा आपके शब्दों का मंच बनने के लिए तैयार है। हमें मेल करें- aapkiadira@gmail.com या व्हाट्सएप पर भेजें 9116200518 आपके जज्बात, आपके शब्द अब सब तक पहुंचेंगे अदीरा के साथ।
https://drive.google.com/file/d/15QCzxRYt_WjvL54qWM9bITNkpQmELobj/view?usp=sharing
